{"_id":"68bca0e01d3d34406807025c","slug":"water-level-decreased-in-solani-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1034-153623-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: सोलानी में जलस्तर घटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: सोलानी में जलस्तर घटा
विज्ञापन
पुरकाजी। खादर क्षेत्र में सोलानी नदी का पानी कम होने लगा है लेकिन जंगल में पानी कम नहीं होने और रास्तों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन जाने से ग्रामीणों की समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। खेतों में पानी भरा होने से पशुओं के लिए चारे की समस्या बनी हुई है।
गांव भदोला, पांचली, रामनगर, रजगल्लापुर, रतनपुरी व शेरपुर नगला गांवों के रास्तों पर बड़े-बड़े गढ्ढे बन जाने से ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित बना हुआ है। गांव धुममनपुरी के रास्ते पर जहां पानी भरा हुआ है। शेरपुर नगला व रामनगर के रास्तों में कीचड़ भरा पड़ा है और सड़क टूटकर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं।
रास्तों से साइकिल व बाइक भी नहीं निकल पा रही है। ग्रामीणों को बमुश्किल खेतों में भरे पानी से गुजरकर करीब दो किमी पैदल चक्कर काट कर जाना पड़ रहा है। ग्रामीण पपीन्द्र गुर्जर, राजू प्रजापति, डॉ. गुलशन कुमार, यादराम प्रजापति, बिजेंद्र सिंह, साधुराम ने बताया कि नदी में करीब 12 फीट पानी होने के कारण ग्रामीण नदी पार नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
गांव रामनगर निवासी ग्रामीण राजू प्रजापति, साधुराम, अमित कुमार, ललित कुमार ने बताया कि रास्ते खराब होने व नदी में पानी ज्यादा होने के कारण बच्चे भी स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। बच्चों की शिक्षा पूरी तरह प्रभावित बनी हुई है।त