फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Water filled in underpass, villagers warn of demonstration

अंडरपास में भरा पानी, ग्रामीणों ने प्रदर्शन की दी चेतावनी

Wed, 18 Dec 2019 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Water filled in underpass, villagers warn of demonstration
13-मंसूरपुर में अंडरपास में भरे बारिश के पानी से गुजरती कार। - फोटो : KHATAULI
अंडरपास में भरा पानी, ग्रामीणों ने प्रदर्शन की दी चेतावनी
विज्ञापन

मंसूरपुर। चार दिन पहले क्षेत्र में हुई झमाझम बारिश के कारण दौलतपुर- मंसूरपुर मार्ग पर घासीपुरा रेलवे अंडरपास में लबालब पानी भर गया है। इस मार्ग से दौलतपुर, मंसूरपुर, अजमतगढ़, अभीपुरा आदि गांवों के किसान व ग्रामीण गुजरते हैं। अंडरपास में पानी भरने के कारण मार्ग बाधित है। इसके चलते किसानों को गांव में पहुंचने के लिए काफी दूरी तय करनी पड़ रही है। अंडरपास में पानी भरने से कई वाहन चालक पानी में गिर कर घायल हो चुके हैं। अजमतगढ़ गांव के ग्रामीण सागर सैनी, कृष्णपाल, जयपाल सैनी, बिजेंद्र, सतपाल आदि ने रेलवे प्रबंधन को अंडरपास के नीचे पानी भरने की कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन प्रबंधन की तरफ से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है, जिसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि शीघ्र रेलवे विभाग की ओर से इस समस्या का समाधान नहीं कराया गया तो वह धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed