{"_id":"7c28739ae2be3215345d5856517c7caf","slug":"water-corporation-have-stalled-bsnl-service-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल निगम ने ठप कर दी बीएसएनएल सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल निगम ने ठप कर दी बीएसएनएल सेवा
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 24 Jan 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सीवर निर्माण कार्य शनिवार को लोगों की मुसीबत का सबब बन गया। जल निगम की मशीनरी ने करीब 300 मीटर बीएसएनएल की लाइन उखाड़ दी।
शहर के बड़े हिस्से की फोन एवं ब्रॉडबैंड सेवा ठप हो गई। शिकायतों का अंबार लग गया। दिनभर कर्मचारी लाइन को दुरुस्त करने में जुटे रहे।
आर्यपुरी क्षेत्र के अलावा भोपा पुल तक नई सीवर लाइन का निर्माण किया जा रहा है। जल निगम की टीम गड्ढे खोद रही है।
बीएसएन की तरफ से पहले ही लाइन चिह्नित कर बताई गई थी। लोगों की परेशानी का हवाला देकर लाइन बचाकर काम करने की हिदायत दी गई थी। कई दिन से चल रहे कार्य के बाद शनिवार को बीएसएनएल की लाइन निगम की मशीनरी के निशाने पर रही।
गड्ढ़े कम खोदे और लाइन अधिक तोड़ी। आलम यह था कि करीब 300 मीटर तक लाइन के टुकटे-टुकड़े कर दिए। शिकायतों पर जल निगम के अफसरों ने लोगों के फोन तक रिसीव नहीं किए। करीब 800 कनेक्शन धारकों की लैंडलाइन सेवा के साथ ब्रॉडबैंड सर्विस ठप हो गई।
ग्राहकों ने दूरसंचार के कार्यालय पर फोन कर शिकायत दर्ज कराई। दिनभर दफ्तर में लोगों के शिकायती फोन गूंजते रहे। लाइन की मरम्मत में जुटे बीएसएनएल कर्मचारी रामभरोसे का कहना है कि कई जगहों से लाइन क्षतिग्रस्त है। रविवार तक सभी लाइन सही हो पाएंगी।