फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Water color training given to students

Muzaffarnagar News: विद्यार्थियों को दिया जल रंग का प्रशिक्षण

Tue, 06 Jun 2023 08:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jun 2023 08:06 PM IST
विज्ञापन
Water color training given to students
उत्तर प्रदेश राज्य ललित कला अकादमी के तत्वावधान में चल रही कार्यशाला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। कलांगन आर्ट गैलरी में उत्तर प्रदेश राज्य ललित कला अकादमी के तत्वावधान में कार्यशला चल रही है। डीएवी इंटर कॉलेज जानसठ में कार्यरत पुनीत कुमार राठी ने जल रंग में प्रशिक्षण प्रदान किया।

उन्होंने बताया कि जल चित्रण में रंगों का कम और पानी का अधिकतम प्रयोग किया जाता है। स्केच के बाद प्रथम हल्के रंगों की तानों से कागज को गीला कर लेते हैं, फिर धीरे-धीरे जैसे पेपर सूखता है तो गहरे रंगों का प्रयोग कर विभिन्न तानों को निर्मित करते हैं। फाइनल टच लगाकर आखिर में चित्र पूरा कर लेते हैं। छात्रा अवनी, शिवम, आनंदी, शिवानी, अनुष्का, वेदांश, आयुष, सागर, विनय सैनी, सोनिया सैनी, प्रीति प्रजापति, रेखा आदि ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस मौके पर कार्यशाला के संयोजक डॉ. राजपाल सैनी भी मौजूद रहें। संवाद
विज्ञापन




सभी विषयों में विशेष है कलाः मीनाक्षी

मुजफ्फरनगर। राजकीय शैक्षणिक संग्रहालय में चल रहे चित्रकला शिविर में लाइव पेंटिंग करना सिखाया गया। राजकीय हाईस्कूल सम्भलहेड़ा की प्रधानाचार्या मीनाक्षी आर्य ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यशाला का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि कला सभी विषयों में विशेष है। मानव उत्पत्ति के बाद जब भाषा नहीं थी, तब उस समय मानव चित्रों के माध्यम से अपनी अभिव्यक्ति करता था। डीएवी इंटर कॉलेज के प्रवक्ता प्रवीण सैनी ने कहा कि वृक्ष हमारे पर्यावरण के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस मौके पर कला अध्यापक अनिल कुमार भी मौजूद रहें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन






शहर को नई बुलंदियों तक पहुंचाएंगेः मीनाक्षी

मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज में नवनिर्वाचित चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के सम्मान में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया। इस दौरान मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि अपने इस कार्यकाल में शहर को नई बुलंदियों तक पहुंचाएंगे। शहर के अंदर कूड़े, पार्किंग और आवारा पशुओं की समस्या से निजात दिलाने का वादा किया। भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने बताया कि नगर में शिक्षा के लिए कम फीस पर चलने वाले स्कूलों को पुनर्जीवित किया जाएगा। समाजसेवियों से अपील की जाएगी कि ऐसे स्कूलों, सड़कें और चौराहों को गोद लें, ताकि उनकी देखरेख नियमित रूप से हो सके। इस मौके पर संस्था के चेयरमैन डॉ. एससी कुलश्रेष्ठ, संकल्प कुलश्रेष्ठ, डॉ. पूनम शर्मा, अशोक बाटला, ईओ हेमराज सिंह, डॉ. प्रेरणा मित्तल, डॉ. अशोक कुमार आदि मौजूद रहें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed