फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Watchman dies under suspicious circumstances, murder charge filed

Muzaffarnagar News: चौकीदार की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

Fri, 06 Mar 2026 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Watchman dies under suspicious circumstances, murder charge filed
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर सिक्का बिल्डर्स के फार्म हाउस मेंं चौकीदार मंसूरपुर के गांव नौना निवासी हुसन पाल (55) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव झाड़ियों में पड़ा मिला। उसके चेहरे पर मांस नहीं था। गर्दन और पेट का मांस भी नोंचा गया था। पुलिस जंगली जानवर के हमले की आशंका जता रही है। परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

नोएडा के बिल्डर्स ने हाईवे पर लगभग चालीस बीघा जमीन खरीद कर फार्म हाउस बनाया हुआ है। वहां पर लगभग 11 साल से हुसन पाल चौकीदारा करता था। फार्म हाउस तीन तरफ कवर है एक तरफ कटीली तारबंदी की हुई है।
विज्ञापन


वहां चौकीदार के रहने के लिए एक कमरा बनाया हुआ है। इस कमरे में चौकीदार रहता था। उसने वहां पर अपना कुछ जरूरत का सामान भी रखा था।
बृहस्पतिवार सुबह उसका बेटा अश्वनी वहां पहुंचा तो उसने पिता का क्षत विक्षिप्त शव कमरे के बाहर झांड़ियों में पड़ा मिला। चेहरे पर मांस नहीं था। गर्दन और पेट का मांस भी नोंचा गया था। उसने यह जानकारी नई मंडी कोतवाली की बीबीपुर पुलिस चौकी पर जाकर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई मंडी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच पड़ताल की।

----

मोबाइल काॅल नहीं सुनने पर पहुंचा था बेटा

नई मंडी कोतवाली पुलिस ने बताया कि चौकीदार के बेटे अश्वनी ने जानकारी देकर बताया कि उसके पिता लगभग 11 साल से चौकीदारी करते थे। वह भी कुछ दूरी पर एक पेट्रोल पंप पर नौकरी करता है। उसके पिता की बीती रात घर पर उसकी मां से बात हुई थी। उन्होंने बृहस्पतिवार सुबह घर आने की बात की थी लेकिन वह नहीं पहुंचे। मोबाइल पर काल भी नहीं सुनी। इसके बाद वह पिता को देखने फार्म हाउस पर पहुंचा था। अश्वनी ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है।


--------

वर्जन

प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है जैसे चौकीदार रात में वहां गिर गया और उससे उठा नहीं गया। वहां जंगली जानवरों ने उन पर हमला कर दिया। चेहरे का गायब मांस, गर्दन और पेट से नोंचे मांस से भी ऐसा प्रतीत हो रहा है। चाकू या गोली मारने जैसा शरीर पर कोई घाव नहीं मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। - राजू कुमार साव, सीओ नई मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed