फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Wasim engulfed his city after hearing... Betahasha

बेतहाशा...सुनाकर अपने शहर में छा गए वसीम

Sun, 19 Dec 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Wasim engulfed his city after hearing... Betahasha
नुमाईश में प्रस्तुति देते सिंगर वसीम अहमद - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बेतहाशा... सुनाकर अपने शहर में छा गए वसीम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी मुजफ्फरनगर महोत्सव की फिल्मी नाइट में बॉलीवुड सिंगर वसीम अहमद ने लोगों को देर रात तक सुरों में बांधे रखा। नए दौर पुराने दौर के गीत सुनाकर श्रोताओं की वाहवाही लूटी।
राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर रविवार रात डिस्ट्रिक्ट मुजफ्फरनगर केमिस्ट एसोसिएशन की ओर से फिल्मी नाइट कराई गई। शुभारंभ नगर मजिस्ट्रेट अनूप कुमार, एसोसिएशन के संरक्षक ओम कुमार गर्ग, सत्यपाल सिंह, योगेश मदान और अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। बॉलीवुड सिंगर वसीम अहमद का बुकें देकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

मूल रूप से मुजफ्फरनगर के ही रहने वाले वसीम अहमद ने बॉलीवुड के नए और पुराने गीत सुनाकर लोगों का खूब मनोरंजन किया। युवाओं ने खूब उत्साह दिखाया। अपनी फिल्म तुम बिन-2 के गीत ‘इश्क मुबारक..’ सुनाकर वाहवाही लूटी। इसके अलावा उन्होंने काशी फिल्म के गाने बेतहाशा.. को सुनाया तो युवा झूम उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिरुद्ध कुमार, बिजेंद्र शर्मा, आशीष अग्रवाल, कमलजीत सिंह, अमित शर्मा, हर्ष भाटिया, शुभम भारद्वाज, पवन सिंघल, सुबोध अग्रवाल, प्रदीप अरोरा, दीपक सिंघल, अरविंद गर्ग, शक्ति सलूजा, गौरव बजाज, नीरज शर्मा, रवि कौशिक और राजीव जैन मौजूद रहे।

नुमाईश में दीप्र प्रज्जवलित कर फिल्मी  नाइट का शुभारंभ करते हुए

नुमाईश में दीप्र प्रज्जवलित कर फिल्मी नाइट का शुभारंभ करते हुए- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed