फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Warning issued to lay siege to Phulat Madrasa if proper action is not taken in the conversion case.

Muzaffarnagar News: धर्मांतरण प्रकरण में सही कार्रवाई नहीं होने पर फुलत मदरसे के घेराव की चेतावनी

Tue, 04 Aug 2026 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Warning issued to lay siege to Phulat Madrasa if proper action is not taken in the conversion case.
रतनपुरी। सठेड़ी स्थित प्राचीन शिव मंदिर के प्रांगण में फुलत मदरसा प्रकरण एवं धर्मांतरण रोकने व हिंदुत्व को बचाने के लिए बघरा आश्रम के स्वामी यशवीर महाराज के नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया गया। धर्मांतरण के मामले में पुलिस पर सही कार्रवाई नहीं किए जाने का आरोप लगाया गया। स्वामी यशवीर महाराज ने रतनपुरी थाने पर 25 अगस्त से तीन दिवसीय विशाल हिंदू महापंचायत की घोषणा के साथ ही 28 अगस्त को महापंचायत के लोगों के साथ फुलत स्थित मदरसे का घेराव करने के लिए कूच करने की घोषणा की।
विज्ञापन

सोमवार को सठेड़ी स्थित प्राचीन शिव मंदिर में फुलत मदरसा प्रकरण को लेकर क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य मनोज लौहड्डा के आह्वान पर बैठक का आयोजन किया गया। बघरा योग आश्रम के संचालक स्वामी यशवीर महाराज ने कहा कि पुलिस प्रशासन को फुलत स्थित मदरसा दारुल उलूम रहीमिया के संचालक मौलाना हिफजुर्रहमान एवं उसके बेटे जुबेर अंसारी के विरुद्ध धर्मांतरण कराए जाने के पुख्ता साक्ष्य पेश किए जाने के बावजूद भी कठोर कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी भी नहीं की जा सकी। गिरफ्तारी से पूर्व ही आरोपियों को अग्रिम जमानत तक मिल चुकी है। पुलिस की इस कार्यप्रणाली को लेकर हिंदू समाज में रोष है। उन्होंने मदरसा संचालकों पर जबरन धर्मांतरण के अलावा कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध कब्जा कर मदरसे का संचालन करने तथा विदेशी फंडिंग के जरिये संपत्ति अर्जित करने के भी आरोप लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कांवड़ यात्रा के पश्चात आगामी 25 अगस्त से रतनपुरी थाने पर तीन दिवसीय हिंदू महापंचायत का आयोजन करने की घोषणा की। चेतावनी दी कि यदि पुलिस प्रशासन इस बीच कोई ठोस कार्रवाई नहीं करता है, तो 28 अगस्त को बड़ी संख्या में हिंदू महापंचायत के लोग फुलत स्थित मदरसे का घेराव करने के लिए कूच करेंगे, जिसकी सारी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी।
उन्होंने उपस्थित लोगों से हाथ उठवाकर 25 अगस्त को थाने पर आयोजित होने वाली हिंदू महापंचायत में शामिल होने की शपथ भी दिलाई। बैठक को स्वामी यशवीर महाराज के शिष्य ब्रह्मचारी मृगेंद्र, श्रीराज दरबार परमात्मानंद आश्रम भूपखेड़ी के महंत गौरवानंद महात्मा ने भी संबोधित किया।

बैठक की अध्यक्षता गुलजारी लाल ने की। संचालन मनोज लौहड्डा एवं सत्यजीत ने संयुक्त रूप से किया। सुनील काजी, नितिन कुमार, मयंक राजपूत, सुनील ठाकुर, अशोक कुमार, प्रवीण राजपूत, हरिओम सोम, आदेश सैनी, बिजेंद्र सिंह व अन्य बड़ी संख्या में महिला व पुरुष उपस्थित रहे। बैठक का समापन शांति पाठ के साथ किया गया।
---------
वर्जन
नियमानुसार कार्रवाई की गई है। विवेचना अभी चल रही है। तथ्यों के सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी। - गजेंद्र पाल सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed