फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Wall in Budhana, roofs of houses collapsed in Dungarpur and Dhamat villages

Muzaffarnagar News: पहली सूची के प्रवेश के बाद 50 प्रतिशत सीटें खाली

Sat, 29 Jul 2023 07:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jul 2023 07:49 PM IST
विज्ञापन
Wall in Budhana, roofs of houses collapsed in Dungarpur and Dhamat villages
- शहर के चारों महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं को दूसरी सूची का इंतजार
विज्ञापन

- 31 जुलाई को जारी होगी सूची, एक एवं दो अगस्त हो होंगे एडमिशन

संवाद न्यूज एजेंसी



मुजफ्फरनगर। मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय से जुड़े महाविद्यालयों में पहली सूची के आधार पर प्रवेश होने के बाद शहर के चारों महाविद्यालयों में 50 प्रतिशत से अधिक सीटें खाली है। अब दूसरी सूची को लेकर छात्र-छात्राओं की निगाहे टिकी हैं।
सनातन धर्म महाविद्यालय में बीकॉम की 400 सीटें हैं, जिसमें 302 सीटों पर प्रवेश हो गए। बीए में 640 सीटें है, अब तक 339 प्रवेश हो गए हैं। बीएससी में कॉलेज में 320 सीटों के मुकाबले 135 पर प्रवेश हो गए हैं। चौधरी छोटूराम महाविद्यालय में बीएससी एग्रीकल्चर में एडमिशन को लेकर सबसे ज्यादा उत्साह है। इस कॉलेज में बीएससी एजी की 240 सीटों के मुकाबले 157 प्रवेश हो गए हैं। बीएससी की 160 सीट हैं, इसके मुकाबले 45 प्रवेश हो चुके हैं।
विज्ञापन

जैन कन्या पाठशाला महाविद्यालय में बीए में 507 सीट हैं, पहली सूची के आधार पर 176 एडमिशन हो चुके हैं। बीए के अलावा अन्य कोर्स यहां स्ववित्त पोषित है। डीएवी महाविद्यालय में बीए में 320 सीट हैं, जिसके मुकाबले 156 एडमिशन हो चुके है। बीएससी बायो में यहां 240 सीटें हैं, इसके मुकाबले 111 एडमिशन हो चुके हैं। बीएससी पीसीएम की यहां 320 सीट हैं, जिसमें 144 पर प्रवेश हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चारों कॉलेजों में पहली सूची के एडमिशन के बाद लगभग 50 प्रतिशत सीट खाली हैं। विश्वविद्यालय के प्रवेश समन्वयक छोटूराम कॉलेज के प्राचार्य डॉ नरेश मलिक ने बताया कि विश्वविद्यालय की दूसरी सूची 31 जुलाई को जारी होगी। इस सूची के आधार पर एक एवं दो अगस्त को प्रवेश होंगे। इसके बाद रिक्त सीटें तीसरी सूची से भरी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed