फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Walking on this flyover, inviting accidents

Muzaffarnagar News: इस फ्लाईओवर पर चलना, हादसों को दावत देना

Tue, 27 Dec 2022 05:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Walking on this flyover, inviting accidents
नगर के एसडी पब्लिक स्कूल में वीर बाल दिवस के कार्यक्रम में प्रतिभाग करते विद्वायर्थी व शिक्षक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। शहर का सबसे व्यस्त रहने वाले भोपा फ्लाईओवर पर गड्ढे बन गए हैं। जिनकी वजह से दुपहिया वाहन तो लगातार दुर्घटनाग्रस्त हो ही रहे हैं। चौपहिया वाहन चालकों को भी दुघर्टना का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

भोपा क्षेत्र के गांवों से शहर में बड़ी संख्या में रोजाना आने वाले लोग इसी फ्लाईओवर से होकर गुजरते है। वहीं, कूकड़ा मंडी से रोजाना व्यापारियों का सामान भी शहर में इसी फ्लाईओवर से आता है। हरिद्वार की ओर से आने वाली रोडवेज बसें भी इसी के ऊपर से गुजरती हैं। काफी पुराने हो चुके इस फ्लाईओवर की न केवल सड़क उखड़ चुकी हैं, बल्कि गहरे गड्ढे भी हो गए हैं। ऐसे में हमेशा यहां हादसा होने का भय बना रहता है। रात में तो हालात और ज्यादा गंभीर हैं। इन दिनों कोहरे के कारण कभी भी इस फ्लाईओवर पर बड़ी दुघर्टना हो सकती है। आए दिन लोग इन गड्ढों और रोडियों पर फिसलकर गिर रहे है और चोटिल हो रहे हैं। आने-जाने वाले लोगों का कहना है कि इस फ्लाईओवर को बने काफी समय हो गया है। इसलिए अब इसकी मरम्मत होनी चाहिए।
विज्ञापन

- अलमासपुर निवासी रजनीश कुमार का कहना है कि मामले की शिकायत लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से की गई है। रात के समय वाहन फिसलने का सबसे ज्यादा खतरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- छात्र अनमोल का कहना है कि वह डिग्री कॉलेज में पढ़ने जाता है। फ्लाईओवर पर गड्ढे बन गए हैं, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। छात्राओं की स्कूटी कई बार फिसल कर गिर चुकी है।

- छात्र शाहजेब ने बताया कि फ्लाईओवर पर गुजरना मुश्किल हो गया है। पिछले एक सप्ताह से मुश्किलें झेल रहे हैं।

नगर के भोपा पुल पर हुए  गढडें ।

नगर के भोपा पुल पर हुए गढडें ।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

नगर के भोपा पुल पर हुए  गढडें से बचकर गुजरते वाहन। ।

नगर के भोपा पुल पर हुए गढडें से बचकर गुजरते वाहन। ।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed