{"_id":"645b8119b4e245086b0af00d","slug":"walk-carefully-passing-through-this-route-is-not-free-from-danger-muzaffarnagar-news-c-14-1-216702-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: संभलकर चलना... इस मार्ग से गुजरना खतरे से खाली नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: संभलकर चलना... इस मार्ग से गुजरना खतरे से खाली नहीं
विज्ञापन
फहीमपुर मार्ग पर बिखरी पड़ी रोड़ी, लोग झेल रहे परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिखेड़ा। खेड़ी विरान से फहीमपुर, दौलतपुर, मनव्वरपुर कलां और मंसूरपुर जाने वाली निर्माणधीन सड़क मुसीबत बन गई है। दो साल पहले नई सड़क बनाने के लिए पुरानी सड़क को उखाड़ दिया गया, लेकिन अब तक निर्माण नहीं कराया गया। ग्रामीणों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। दुपहिया वाहन चालक आए दिन हादसों का शिकार हो रहे हैं।
गांव खेड़ी विरान से फहीमपुर गांव को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग की हालत दयनीय है। रास्ते पर रोड़ियों और पत्थर बिखरे हुए पड़े हैं। वाहन निकलने पर धूल का गुबार उड़ जाते हैं। मार्ग की दशा विकराल रूप धारण कर चुकी है। मार्ग को बनवाने के लिए ठीक-ठाक पड़ी सड़क को उखाड़ा गया था। इसका दोबारा निर्माण नहीं हो पाया है।
फहीमपुर निवासी आकाश, सचिन, मनीष व खेड़ी विरान निवासी रजत, नीतिश व दिनेश मास्टर का कहना है कि सड़क टूटी होने से हर समय धूल उड़ती रहती है। ग्रामीण सड़क बनवाने की मांग कर चुके हैं। बावजूद इसके, संबंधित अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।