फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Waiting for pure drinking water for 16 years, 70 lakhs of the government wasted

16 साल से शुद्ध पेयजल का इंतजार, सरकार के 70 लाख हुए बेकार

Thu, 30 Jun 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Waiting for pure drinking water for 16 years, 70 lakhs of the government wasted
खतौली। तहसील क्षेत्र के गांव भूड़ और शेखपुरा गांव में रहने वाली 50 हजार की आबादी को शुद्ध पेयजल आपूर्ति नहीं मिल सकी है। जल निगम ने भूड़ क्षेत्र में 16 साल पहले 70 लाख रुपये की लागत लगाकर ओवरहेड टैंक तैयार किया था। इसके बाद गांव में पानी की पाइप लाइन बिछानी शुरू की गई, लेकिन कार्य पूरा नहीं हो पाया। लोगों का आरोप है कि पाइपलाइन जर्जर हो गई। शुगर मिल होने के कारण पेयजल दूषित हो गया है। दोनों गांव के प्रधानों ने जल निगम से कई बार पेयजल आपूर्ति कराने की मांग की, लेकिन समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

क्या कहते हैं लोग
भूड़ इस्लामाबाद निवासी तालिब अंसारी का कहना है कि उन्होंने शुद्ध पेयजल की आपूर्ति के लिए ओवर हेडटैंक का कनेक्शन लिया था। मगर, उन्हें आज तक ओवरहेड टैंक से पानी की सप्लाई नहीं मिली।
विज्ञापन

भूड़ गीतापुरी निवासी अश्वनी का कहना है कि गांव में पानी की सप्लाई के लिए डाली गई पाइप लाइन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। यह लाइन अभी तक सुचारु नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूड़ गीतापुरी निवासी फिरोज का कहना है कि जल निगम ने 70 लाख की लागत लगाकर पानी की टंकी का निर्माण कराया था। यह पैसा ग्रामीणों के किसी काम नहीं आया। सरकार का रुपया बेकार किया जा रहा है।
भूड़ बागबस्ती निवासी सईद का कहना है कि ओवरहेड टैंक से कभी कभार पानी आता दिखाई देता है। मगर, यह पानी कई माह में एक बार ही देखने को मिलता है। ऐसा लगता है कि कल से पानी सुचारु आएगा, लेकिन पानी की टंकी का फिर से हलक सूख जाता है।
भूड़ बागबस्ती निवासी अय्यूब का कहना है कि ओवरहैड टैंक उनके आवास से नजदीक होने के बाद भी उन्हें पानी नहीं मिल पा रहा है। आसपास का पानी दूषित है, इसलिए शुद्ध पेयजल की आवश्यकता भी है और मजबूरी भी है।
बीमारियां बांट रहा दूषित पानी
शेखपुरा के ग्रामीण यासीन अंसारी, देवेंद्र सैनी, रविंद्र सैनी, इनाम मलिक, राशिद मलिक, समय सिंह सैनी आदि का कहना है कि पूरे गांव का भूगर्भ जल दूषित है। ग्राम प्रधान ने ग्राम पंचायत की ओर से गांव में आधा दर्जन से अधिक जगह पर सबमर्सिबल कराकर उस पर फिल्टर लगवाया है। ग्रामीणों को ओवरहेड टैंक से शुद्धजल की आपूर्ति नहीं हो रही है। इसलिए ग्रामीण कैंपर का पानी इस्तेमाल कर रहे है।
16 साल पहले शेखपुरा और भूड़ की जनता को पेयजल आपूर्ति के लिए पानी की टंकी का निर्माण कराया गया था। मगर, शेखपुरा की जनता पानी की एक-एक बूंद को तरस रही है। शुद्ध पेयजल की आपूर्ति ग्रामीणाें को मिल सके, इसके लिए जलनिगम के अधिकारियों से बात की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। - रविदत्त, प्रधान, ग्राम शेखपुरा

ओवरहेड टैंक से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इस संबंध में जलनिगम को शिकायत की थी। जल निगम से कर्मचारी आकर सर्वे कर गए थे। मगर, आज तक ओवरहेड टैंक को चालू नहीं कराया गया। वह लगातार जल निगम के अधिकारियों से शिकायत करते है। मगर, उनकी शिकायत पर कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करेंगी। - शहनाज मलिक, प्रधान, खतौली ग्रामीण
उन्हें शिकायत नहीं मिली है। यदि पेयजल की समस्या है तो जल निगम के अधिकारियों से इस मामले को लेकर बातचीत कर समाधान कराया जाएगा। - जीत सिंह राय, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed