{"_id":"6228f8518b84284509663b78","slug":"wait-is-over-results-will-be-out-from-evm-today-muzaffarnagar-news-mrt579892824","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंतजार खत्म, आज ईवीएम से निकलेंगे नतीजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंतजार खत्म, आज ईवीएम से निकलेंगे नतीजे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। इंतजार और अटकलों की घड़ियां खत्म हुई। आज नतीजों का बारी है। मतगणना के बाद जिले की छह विधानसभा सीटों के परिणाम घोषित किए जाएंगे। अधिकतर नतीजे दोपहर एक बजे तक आने का अनुमान है। पुलिस ने मतगणना स्थल के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
शहर की नवीन कूकड़ा मंडी में सुबह आठ बजे से बुढ़ाना, चरथावल, सदर, सुरक्षित सीट पुरकाजी, खतौली और मीरापुर विधानसभा की मतगणना शुरू होगी। इस बार पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी और करीब साढ़े आठ बजे ईवीएम के मतों की गणना शुरू हो जाएगी। पहले राउंड की गिनती सुबह करीब नौ बजे तक पूरी होने का अनुमान है।
जिले में 72 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। लगभग सभी सीटों पर भाजपा और सपा-रालोद गठबंधन के बीच सीधे मुकाबले के आसार है। लेकिन बसपा और कांग्रेस को मिलने वाले मतों पर भी लोगों की निगाह रहेगी।
विज्ञापन
एजेंट बाहर निकला, तो फिर प्रवेश नहीं
मतगणना पांडाल में आरओ टेबल पर एक समय में केवल प्रत्याशी अथवा उसका एजेंट ही उपस्थित रह सकता है। एजेंट को एक बार मतगणना परिसर में प्रवेश के पश्चात बाहर जाने पर दोबारा मतगणना परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
इन पर रहेगा पूरी तरह प्रतिबंध
मतगणना परिसर में मोबाइल, कैलकुलेटर, इलेक्ट्रानिक उपकरण, आईपैड, लैपटॉप, कैमरा, बीड़ी, सिगरेट माचिस एवं लाइटर पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।
किस सीट पर कितने प्रत्याशी
विधानसभा प्रत्याशी
बुढ़ाना 11
चरथावल 13
खतौली 11
मीरापुर 11
मुजफ्फरनगर 15
पुरकाजी 11
------------------
जुलूस पर प्रतिबंध, पास के बिना मतगणना स्थल पर नहीं मिलेगा प्रवेश : डीएम
- डीएम चंद्रभूषण सिंह और एसएसपी अभिषेक यादव ने बताए नियम
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम चंद्र भूषण सिंह ने कहा कि पास धारकों के अलावा अन्य कोई व्यक्ति मतगणना परिसर में प्रवेश नहीं कर सकेगा। जुलूस पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। माहौल खराब करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कूकड़ा मंडी में डीएम चंद्रभूषण सिंह और एसएसपी अभिषेक यादव ने प्रेसवार्ता में बताया कि प्रत्याशी, मतगणना कार्य में लगे अधिकारी व कर्मचारी, मीडिया कर्मियों के लिए मतगणना परिसर में प्रवेश का मार्ग गेट नंबर एक से होगा। मतगणना अभिकर्ता के मतगणना परिसर में प्रवेश का मार्ग गेट नंबर चार से रहेगा।
मतगणना अभिकर्ता को जारी पास अहस्तांतरणीय होगा और मतगणना अभिकर्ता को एक काउंटिंग हाल से दूसरे हाल में जाने की अनुमति नहीं होगी। एजेंट को आवंटित टेबल की अतिरिक्त अन्य टेबल पर जाने की अनुमति नहीं होगी। सीडीओ आलोक कुमार यादव, एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व अजय कुमार तिवारी उपस्थित रहे।

मतगणना स्थल पर समर्थको के साथ मौजूद मीरापुर प्रत्याशी ।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

नवीन मंडी स्थल पर डाक मतपत्रों की गिनती के लिए मतगणना तैयार टेबल।- फोटो : MUZAFFARNAGAR