फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Voting started slowly, voting picked up pace in the afternoon

Muzaffarnagar News: धीमी गति से शुरू हुआ मतदान, दोपहर बाद मतदान ने पकड़ी गति

Sat, 20 Apr 2024 04:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
Voting started slowly, voting picked up pace in the afternoon
नजीबाबाद। नगीना सुरक्षित लोस सीट के लिए नजीबाबाद में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ। डीएम और एसपी ने कासमियां इंटर कॉलेज सहित क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। क्षेत्र के सराय आलम में ईवीएम में तकनीकी खराबी के बाद ईवीएम बदली गई। बूथ संख्या पांच पर एक-एक बीयू, सीयू सहित छह वीवीपैट बदले गए।
विज्ञापन

एसडीएम कुंवर बहादुर सिंह, सीओ देश दीपक सिंह, प्रभारी राजेंद्र पुंडीर की देखरेख में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ। जलालाबाद के तीन बूथों सहित नौ बूथों पर मॉकपोल के दौरान तकनीरी खामियों के चलते ईवीएम बदली गईं। डीएम अंकित अग्रवाल, एसपी नीरज कुमार जादौन ने नजीबाबाद कासमियां इंटर कॉलेज, साहनपुर के राजा चरत सिंह इंटर कॉलेज सहित ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदान व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

मतदान शुरू होेने के बाद लगभग अधिकांश मतदान केंद्रों पर गिने चुने मतदाता ही मतदान के लिए पहुंचे। क्षेत्र में पहले दो घंटे में करीब 11 प्रतिशत मतदान हुआ। दोपहर बाद मतदान ने रफ्तार पकड़ी। 5:45 बजे तक नजीबाबाद विधानसभा क्षेत्र में करीब 60 प्रतिशत तक मतदान हुआ। तहसीलदार कमलेश कुमार की देखरेख मेें तहसील में नायब तहसीलदार अमित कुमार, जितेंद्र चाहर और ममता यादव ने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न बूथों पर चुनावी व्यवस्था सहित शिकायतों पर पैनी निगाह रखते तत्काल समस्याओं का निराकरण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोनल मजिस्ट्रेट मुकेश कुमार, डॉ. एनके सिंह, सुधीर कुमार कटियार ने मतदान केंद्रों और बूथों पर सेक्टर मजिस्ट्रेटों के माध्यम से पैनी निगाह रखी।
- बदले गए मतदान कर्मी
नजीबाबाद। एमडीकेवी, धनसीनी और मीरमपुर बेगा में पीठासीन अधिकारी एवं मतदान कर्मियों की तबीयत खराब होने पर तत्काल अतिरिक्त मतदान कर्मियों को मतदान बूथों पर भेजा। मतदान कर्मियों की बीमारियों के बावजूद मतदान व्यवस्था में रुकावट पैदा नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed