फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Voting result declared, 331 votes in favor and 860 votes in opposition

मुजफ्फरनगर: मतदान का नतीजा घोषित,पक्ष में 331 और विपक्ष में 860 मत

Sat, 11 Feb 2023 12:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Feb 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Voting result declared, 331 votes in favor and 860 votes in opposition
जिला बार एसोसिएशन के गुप्त मतदान के दौरान फैंथम हॉल के बाहर लगे स्टाल पर मौजूद अधिवक्ता
- बहुमत के निर्णय के आधार पर शोक सभा पूर्ववत सुबह 10.30 बजे होगी
विज्ञापन

- शुक्रवार को राय बनाने के लिए वकीलों ने किया गुप्त मतदान
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। डिस्ट्रक्टि बार एसोसिएशन ने अदालतों में शोक सभा के समय को लेकर गुप्ता मतदान कराया। शुक्रवार को निधारित समय सुबह 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक 1200 वकीलों से मतदान किया। शोक सभा का समय 2.30 बजे करने के पक्ष में सिर्फ 331 वकील रहें। इसके विपरीत 860 वकीलों ने प्रस्ताव के विरोध में मतदान किया। नौ मत निरस्त हुए। अब बहुमत के निर्णय के आधार पर कोई भी शोक सभा पूर्ववत सुबह 10.30 पर आयोजित होती रहेगी।
शुक्रवार को बार एसोसिएशन ने गठित की कमेटी की देखरेख में फैंथम हॉल में मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। वोटर लिस्ट में पंजीकृत 2300 अधिवक्ताओं में से 1200 ने मतदान में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

कचहरी प्रांगण में नियमित आने वाले अधिवक्ता ही मतदान करने पहुंचे। तीन बजे तक मतदान हुआ। तीन बजे के बाद मतपत्रों की गिनती कराई गई। किसी अधिवक्ता अथवा न्यायिक कार्यों से संबंधित महानुभाव के निधन पर जिला बार एसोसिएशन द्वारा अपराह्न 2.30 बजे शोक सभा का समय किए जाने पर के मुद्दे पर हुए मतदान कराया गया। आम सभा के सदस्यों ने इस प्रस्ताव को बहुमत से नकार दिया। मतदान के लिए गठित कमेटी वरिष्ठ अधिवक्ता नासिर अली, शिव राज त्यागी, श्रीगोपाल माहेश्वरी और उदयवीर पोरिया ने मतदान की प्रक्रिया संपन्न कराई। फैंथम हॉल परिसर में वकीलों के स्टाल लगे थे। अधिवक्ता अपना क्रमांक लेकर मतदान करने जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बार के प्रस्ताव लागू कराने का करेंगे प्रयास
बार संघ अध्यक्ष अनिल जिंदल और महासचिव जितेंद्र कुमार ने बताया आम सभा के सदस्यों की गुप्त मतदान द्वारा राय मांगी गई थी। जनरल हाउस की राय के बाद बहुमत के आधार पर शोक सभा का समय पूर्ववत सुबह 10.30 पर रहेगा। बार संघ के प्रत्येक प्रस्ताव को सम्मानजनक तरीके से लागू कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed