फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Voters can be up to 25

अभी है मौका, बन जाओ वोटर, 25 जनवरी तक बन सकते हैं मतदाता      

Wed, 18 Jan 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Wed, 18 Jan 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
Voters can be up to 25
voter card
वोटर लिस्ट अंतिम प्रकाशन भले ही हो गया हो, लेकिन वोटर बनने का मौका अभी बाकी है। 25 जनवरी तक वोटर बना जा सकता है। इसके अलावा भी नाम संशोधन, नाम कटवाने का कार्य होगा। जिला निर्वाचन कार्यालय पर इसके लिए कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन


सूबे में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले चरण में होने वाले मतदान को प्रशासन व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में लगा है। इसके साथ ही प्रशासन ने 12 जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया। जिसके चलते जनपद की सभी विधानसभाओं में 19 लाख 12 हजार 817 मतदाताओं की संख्या है।
विज्ञापन


जिनके वोट नहीं बन सके हैं, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। अपनी विधानसभा में वोटर करने का मौका अभी बरकरार है। 25 जनवरी तक वोटर बना जा सकता है। नामांकन के अंतिम दिन तक वोटर बनने का मौका है। चूंकि प्रथम चरण के मतदान को 25 जनवरी तक नामांकन होंगे। उधर, जनपद में फार्म-6ए का कोई भी मतदाता नहीं मिला है। फार्म-6ए के माध्यम से विदेश में रहते हुए मतदाता बन सकता है।       
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में सबसे अधिक कटे नाम      
मुजफ्फरनगर। प्रशासन की मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के आधार पर सबसे अधिक शहर से नाम कटे हैं। सदर विधानसभा में 15546 लोगों के फार्म-7 भरे गए हैं। बुढ़ाना में 9484, चरथावल में 6708, पुरकाजी (सुरक्षित) 7158, खतौली में 5487, मीरापुर में 5980 लोगों के फार्म-7 आए हैं। सभी विधानसभाओं में 50,363 लोगों के फार्म आए हैं। जिनके नाम वोटर लिस्ट से काटे गए हैं।

मतदाता बनाने के फार्म      
- फार्म संख्या-6 नया नाम जोड़ने के लिए भरा जाएगा।       
- फार्म संख्या-6ए विदेश में रहते विधानसभा के वोटर बनें।       
- फार्म संख्या-7 वोटर लिस्ट से नाम कटवाने के लिए भरें।       
- फार्म संख्या-8 अपने नाम को संशोधित करने के लिए भरें।       
- फार्म संख्या-8 ए मतदेय स्थल अथवा पता बदलने के लिए भरें।       
- फार्म संख्या-002 वोटर कार्ड में फोटोग्राफ लगवाने के लिए भरें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed