{"_id":"687beafe424c3eda5604add6","slug":"voter-list-will-be-published-on-january-15-for-panchayat-elections-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-150395-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: पंचायत चुनाव के लिए 15 जनवरी को प्रकाशित होगी मतदाता सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: पंचायत चुनाव के लिए 15 जनवरी को प्रकाशित होगी मतदाता सूची
Sun, 20 Jul 2025 12:29 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 20 Jul 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई है। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 15 जनवरी को होगा। मतदाता ऑनलाइन आवेदन 22 सितंबर तक कर सकते हैं। प्रशासन की ओर से मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
डीएम उमेश मिश्रा ने बताया कि संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है। बीएलओ और पर्यवेक्षकों को उनके कार्य का आवंटन 18 अगस्त तक किया जाएगा। बीएलओ 19 अगस्त से 29 सितंबर तक सत्यापन करेंगे। 18 साल तक की उम्र पूरी कर चुके युवाओं को सूची में जोड़ा जाएगा।
19 अगस्त से 22 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन होंगे। 23 से 29 सितंबर तक घर-घर जाकर ऑनलाइन आवेदन की जांच की जाएगी। पांच दिसंबर को अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। छह से 12 दिसंबर तक दावे और आपत्तियां ली जाएंगी।