फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   voter id veryfication

तहसील में चला मतदाता पुनरीक्षण का कार्य

Tue, 11 Oct 2016 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 11 Oct 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
voter id veryfication
तहसीलमें मतदाता पुनरीक्षण करती टीम। - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर के खतौली में चुनाव आयोग के आदेशानुसार मतदाता पुनरीक्षण का कार्य छुट्टी के दिन भी चलता रहा। एसडीएम तथा तहसीलदार अपने कार्यालयों में मौजूद रहे। एसडीएम ने बताया कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले बीएलओ के खिलाफ थाने रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन


चुनाव आयोग के आदेशानुसार 31 अक्तूबर तक मतदाता पुनरीक्षण का कार्य पूर्ण किया जाना है। तहसील क्षेत्र में 252 बूथ हैं। जिन पर सुपरवाइजर तथा बीएलओ नई वोट बनाए जाने, मतदाता सूची से नाम हटाए जाने, सूची में दर्ज नाम का शुद्धिकरण करने तथा नाम कटवाए जाने के लिए फार्म भर रहे है।
विज्ञापन


एसडीएम शीतल प्रसाद गुप्ता ने बताया कि जनसंख्या का भौतिक सत्यापन के लिए बीएलओ को डोर टू डोर जाने के निर्देश दिए गए है। एसडीएम तथा तहसीलदार अमित कुमार ने तहसील में दिनभर बैठ कर बीएलओ द्वारा किए गए कार्यों का सत्यापन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम ने बताया कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले 38 बीएलओ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है। समयावधि में कार्य पूर्ण न करने वाले बीएलओ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed