Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   India has a philosophy to understand life: Mohan Bhagwat

भारत के पास जीवन को समझने का दर्शन : मोहन भागवत

Tue, 24 Nov 2026 01:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
India has a philosophy to understand life: Mohan Bhagwat
शुकदेव प्राचीन वट वृक्ष के नीचे से गुजरते आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत। स्रोत संवाद
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक डॉ. मोहन भागवत ने कहा कि भारत के पास जीवन को समझने का दर्शन है। इसी दर्शन की आवश्यकता पूरी दुनिया महसूस कर रही है। आधुनिक विज्ञान का ज्ञान अभी भी काफी हद तक विशेषज्ञों तक सीमित है। किसी बीमारी का नाम मरीज जान सकता है लेकिन उसका पूरा वैज्ञानिक विश्लेषण डॉ. ही समझता है। जबकि भारतीय जीवन दर्शन के विचार सामान्य लोगों की बोलचाल, कहावतों और रोजमर्रा के व्यवहार में उतर गए। यह केवल ऋषियों के लंबे परिश्रम का परिणाम है।
विज्ञापन

शुकदेव आश्रम में प्रवास के दूसरे दिन डोंगरे भागवत भवन में प्रबुद्धजनों को संबोधित करते हुए कहा कि महर्षि वेदव्यास ने धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष के भारतीय चिंतन को भी समझाया। जीवन का अंतिम लक्ष्य मोक्ष होना चाहिए। भारत के पास धर्म, अध्यात्म और जीवन मूल्यों की अमूल्य विरासत है।
विज्ञापन

पश्चिम के देशों ने ने भिन्नता को सत्य माना, जबकि भारत ने एकत्व की खोज की। उन्होंने देवों के राजा इंद्र और असुरों के प्रमुख विरोचन की कथा सुनाई। ब्रह्मा जी ने उन्हें आत्मविद्या प्राप्त करने का मार्ग बताया। आत्मा प्राप्त करने से अखंड और शाश्वत आनंद मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भगवान श्रीकृष्ण की ओर से बताए गए दैवी गुणों का उल्लेख करते हुए कहा कि समाज में ऐसे लोगों का निर्माण होना चाहिए, जिनके भीतर निर्भयता, शुद्धता, करुणा, सेवा और समर्पण का भाव छिपा हुआ है।

इस मौके पर स्वामी भरतदेव महाराज, स्वामी आनंद सरस्वती, दंडी आश्रम प्रबंधक मनोहर शर्मा, समनदास आश्रम से स्वामी गोवर्धनदास महाराज, महामंडलेश्वर गोपाल दास महाराज, स्वामी विष्णु चैतन्य महाराज, स्वामी वेददास महाराज, स्वामी कनक प्रभानंद सरस्वती, स्वामी ब्रह्मस्वरूप नंद महाराज, स्वामी गीतानंद महाराज, स्वामी हरि शंकर मौजूद रहे। संचालन ओमदत्त आर्य ने किया।

शुकदेव प्राचीन वट वृक्ष के नीचे से गुजरते आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत। स्रोत संवाद

शुकदेव प्राचीन वट वृक्ष के नीचे से गुजरते आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत। स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed