{"_id":"6248920e18561f5d9704b35d","slug":"volunteers-took-out-the-path-movement-muzaffarnagar-news-mrt5829182176","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल में पैरोल पर छूटे 24 बंदी नहीं लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना काल में पैरोल पर छूटे 24 बंदी नहीं लौटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। कोरोना काल में पैरोल पर छूटे 24 बंदी वापस नहीं लौटे हैं। इन बंदियों को तलाश कराने के लिए जेल प्रशासन ने एसएसपी को पत्र लिखा है।
जेलर कमलेश सिंह ने बताया कि कोरोना काल में शासन ने बंदियों को कोरोना से बचाने के लिए पैरोल पर छोड़ने का आदेश दिया था। वर्ष 2020 में 41 सजायाफ्ता बंदियों को दो माह के पैरोल पर छोड़ा गया था। बाद में पैरोल की अवधि तीन बार बढ़ाई गई थी। पैरोल की अवधि समाप्त होने पर 38 बंदी जेल वापस पहुंच गए। लेकिन तीन बंदी वापस नहीं लौटे। वर्ष 2021 में कोरोना की दूसरी लहर में 29 बंदियों का पैरोल मंजूर हुआ। इनमें से 21 बंदी वापस नहीं आए है। जेलर कमलेश सिंह ने बताया कि वर्ष 2020 में तीन और वर्ष 2021 में 21 बंदी नहीं लौटे है। कुल 24 बंदी लापता है। उन्हें तलाश कर जेल भिजवाने के लिए पत्र लिखकर एसएसपी से मदद मांगी गई है। संवाद
1014 बंदियों ने जेल में रखा नवरात्र व्रत
मुजफ्फरनगर। जेलर कमलेश सिंह ने बताया कि नवरात्र शुरू हो गए है। जेल में भी बंदियों ने व्रत रखा है। जेल में नवरात्र के पहले दिन 988 पुरुष व 26 महिला बंदियों ने व्रत रखकर मां दुर्गा की पूजा अर्चना की। व्रत रखने वाले बंदियों को दूध, फल, आलू समेत जेल मैन्युअल के अनुसार खाना दिया गया है। संवाद