फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Vishwajeet won silver medal in boxing

Muzaffarnagar News: विश्वजीत ने बॉक्सिंग में जीता रजत पदक

Fri, 16 May 2025 02:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
Vishwajeet won silver medal in boxing
-कक्षा-12 के छात्र विश्वजीत ने पटना में खेलो इंडिया के तहत हुई प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ककरौली। कक्षा 12 के छात्र विश्वजीत ने पटना में खेलो इंडिया के तत्वावधान में आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। गांव पहुंचने पर खिलाड़ी का ढोल-नगाड़ों के साथ फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया।
गांव बेहड़ा सादात निवासी प्रधान नरेंद्र चौधरी ने बताया कि उनके भतीजे विश्वजीत चौधरी ने बुधवार को पटना के रेलवे परिसर में खेलो इंडिया की ओर से आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता में बिहार की टीम को हराकर रजत पदक हासिल किया है। खिलाड़ी को खेलो इंडिया की ओर से 3-5 लाख रुपये, उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से दो लाख रुपये का इनाम भी मिलेगा।
विज्ञापन

कोच गौरव सांगवान ने बताया कि विश्वजीत ने पहले अरुणांचल प्रदेश, राजस्थान, उड़ीसा को हराया, उसके बाद बिहार को हराकर रजत पदक अपने नाम किया है। पूरे भारत में केवल 10 विजेताओं को यह पुरस्कार मिला है। उत्तर प्रदेश में अकेले विश्वजीत ने यह पुरस्कार हासिल किया है। चयन होने के बाद खिलाड़ी विदेश में टूर पर जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वजीत अपने परिवार के साथ गांव वहलना में रह रहा है। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी, भाकियू जिलाध्यक्ष नवीन राठी, जिला खेल अधिकारी भूपेंद्र सिंह यादव, मोरना मिल चेयरमैन देवेन्द्र सिंह, अजय चेयरमैन भोकरहेड़ी, अनुज बालियान, बबलू प्रधान, सुशील, पंकज, आदेश, शुभम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed