फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Virendra Sharma was made the acting Chaudhary of Balian Khap Brahmin Samaj

Muzaffarnagar News: वीरेंद्र शर्मा बनाए गए बालियान खाप ब्राह्मण समाज के कार्यवाहक चौधरी

Sun, 19 Mar 2023 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Mar 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Virendra Sharma was made the acting Chaudhary of Balian Khap Brahmin Samaj
अंबाला में रह रहे खाप चौधरी घनश्याम दास शर्मा ने की नियुक्ति
विज्ञापन

बालियान खाप के कई गांव में खाप चौधरी का किया गया अभिनंदन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिसौली (मुजफ्फरनगर)। बालियान खाप ब्राह्मण समाज की चौधराहट को लेकर विवाद जारी है। अंबाला से चौधरी घनश्याम दास शर्मा सिसौली पहुंचे। समाज की पंचायत ने वीरेंद्र शर्मा को सर्वसम्मति से कार्यवाहक चौधरी और सुशील शर्मा को उनका सलाहकार बनाया है। स्थानीय समस्याओं के निदान के लिए यह नियुक्ति की गई है।
कस्बे की पट्टी लेपरान में पंचायत आयोजित की गई। अंबाला से पहुंचे खाप चौधरी घनश्याम दास शर्मा ने कहा कि समाज को शिक्षित और एकजुट होने की जरूरत है। मामूली बातों को कोई भी व्यक्ति तूल देने का काम न करें। युवा पीढ़ी उच्च शिक्षा हासिल कर समाज के उत्थान में सहयोग करें।
विज्ञापन

पंचायत में भौरा कलां, मुंडभर और भौरा खुर्द समेत अन्य गांव के ब्राह्मण समाज के लोगों ने भाग लिया। सर्वसम्मति से वीरेंद्र शर्मा को कार्यवाहक चौधरी और सुशील शर्मा को सलाहकार घोषित किया गया। थांबेदार रामपाल शर्मा, पवन शर्मा, हरपाल शर्मा, दिनेश शर्मा, अंकित शर्मा, बृजभूषण शर्मा और वजीर सोनू शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये है मामला
बालियान खाप ब्राह्मण समाज के चौधरी सिसौली निवासी घनश्याम शर्मा काफी समय से अंबाला शहर में रह रहे हैं। उन्होंने स्थानीय स्तर पर कस्बे के रामनाथ शर्मा को कार्यवाहक चौधरी नियुक्त किया था। पिछले दिनों चौधरी रामनाथ शर्मा का निधन हो गया। इसके पश्चात ब्राह्मण समाज के दूसरे पक्ष ने रामकुमार शर्मा के आवास पर पंचायत कर उन्हें पगड़ी पहनाकर चौधरी घोषित कर दिया था। दूसरे पक्ष का कहना था कि घनश्याम दास शर्मा अंबाला में रहते हैं और समाज के बीच सक्रिय नहीं है।



भौराकलां में किया अभिनंदन
भौराकलां। गांव भौराकलां में ब्राह्मण समाज के चौधरी घनश्याम शर्मा का थांबेदार हरपाल शर्मा के आवास पर स्वागत किया गया। खाप चौधरी ने कहा ब्राह्मण समाज का समाज हित में बड़ा योगदान है। समाज के लोगों को नशाखोरी, दहेज प्रथा, जैसी सामाजिक कुरीतियों से दूर रहकर लोगों को जागरूक करने का कार्य करना चाहिए। इस मौके पर अनुज शर्मा, हरपाल शर्मा, राजेंद्र शर्मा, रामपाल शर्मा, सुरेश शर्मा, गौरव शर्मा और विशाल शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed