फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Viral of objectionable photo-video of the woman

युवती के आपत्तिजनक फोटो-वीडियो की वायरल

Fri, 28 May 2021 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Viral of objectionable photo-video of the woman
युवती के आपत्तिजनक फोटो-वीडियो की वायरल
विज्ञापन

मीरापुर/रामराज। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के आपत्तिजनक फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए गए। युवती के परिजनों ने उसके प्रेमी रहे युवक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक-युवती का काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। युवती प्रेमी संग शादी की जिद पर अड़ी थी, जबकि प्रेमी तटस्थ बना हुआ था। मामला हद से आगे बढ़ने पर करीब एक सप्ताह पूर्व ग्रामीणों ने पंचायत कर दोनों को अलग-अलग कर दिया था। बृहस्पतिवार को युवती के आपत्तिजनक फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। मामले की जानकारी युवती के परिजनों को मिली तो उनके होश उड़ गए। युवती के पिता ने मामले में प्रेमी रहे युवक पर फोटो व वीडियो वायरल करने का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed