{"_id":"6559125d01e49c2d99027e84","slug":"viral-load-testing-of-hepatitis-started-in-the-district-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1002-11548-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - जिले में हेपेटाइटिस की वायरल लोड जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - जिले में हेपेटाइटिस की वायरल लोड जांच शुरू
Sun, 19 Nov 2023 01:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 19 Nov 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिले में हेपेटाइटिस मरीजों को बड़ी राहत मिली है। अब उन्हें वायरल लोड जांच के लिए निजी लैब में पैसे खर्च नहीं करने होंगे। जिले में ही अब हेपेटाइटिस की वायरल लोड जांच की सुविधा शुरू हो गई है।
जिला चिकित्सालय में अब तक केवल हेपेटाइटिस की जांच होती थी। अब इसके मात्रात्मक परीक्षण के लिए जिले में वायरल लोड जांच की सुविधा भी हो गई है। जिला अस्पताल में हेपेटाइटिस मरीजों के ब्लड सैंपल का कलेक्शन होने के बाद कूकड़ा स्थित बीएसएल लैब में मात्रात्मक परीक्षण के लिए जाएंगा। हेपेटाइटिस की नोडल अधिकारी व एसीएमओ डॉ. दिव्या वर्मा ने बताया कि अब तक जिला चिकित्सालय में मरीजों का हेपेटाइटिस का पता चलता था, इसके मात्रात्मक परीक्षण के लिए यहां कोई सुविधा नहीं थी।
प्राइवेट में इसकी जांच चार हजार रुपये तक की जाती है। अब कूकड़ा स्थित बीएसएल लैब में इसकी सुविधा शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि मरीजों को केवल जिला चिकित्सालय में अपना ब्लड सैंपल देना होगा, यहां से सभी सैंपल बीएसएल लैब में पहुंच जाएंगे। उन्होंने कहा कि मरीज इसकी जांच के लिए जिला अस्पताल में ही पहुंचें, बीएसएल लैब में न जाएं।
विज्ञापन
पांच माह में आठ सौ से अधिक मरीज
जिले में हेपेटाइटिस मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। पिछले पांच माह में आठ से अधिक मरीज हेपेटाइटिस बी व सी पॉजीटिव पाए गए। एक अप्रैल से 15 नवंबर तक हेपेटाइटिस बी व सी के पॉजीटिव केस सामने आए। जिनका उपचार चल रहा रहा है।
जिला अस्पताल में नहीं हैं पर्याप्त दवा
जिले में हेपेटाइटिस मरीजों की संख्या तो बढ़ रही है, लेकिन उनके लिए सरकारी अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में दवा नहीं है। काले पीलिया के मरीजों का पंजीकरण तो किया जा रहा है, लेकिन उन्हें दवा उपलब्ध नहीं हो पा रही है। शासन से फिलहाल काले पीलिया की दवा का स्टॉक नहीं पहुंच पा रहा है। नए मरीजों का पंजीकरण कर उन्हें इंतजार करने की बात कही जा रही है।