फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Viral is increasing with the fluctuating weather

मौसम में उतार-चढ़ाव के साथ बढ़ रहा वायरल

Thu, 18 Aug 2022 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Viral is increasing with the fluctuating weather
जिला चिकित्सालय। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। बदलते मौसम के बीच वायरल ने लोगों को अपनी जकड़ में ले लिया है। लोग बुखार की चपेट में आ रहे है। अस्पतालों में मरीजों की कतार लग रही है। चिकित्सकों ने लोगों को अधिक धूप में बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है।
विज्ञापन

शहर में इन दिनों वायरल बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। रोजाना ओपीडी में बड़ी संख्या में मरीजों को परामर्श दिया जा रहा है। इनमें ज्यादातर मरीज खांसी, जुकाम और वायरल से ग्रस्त है। चिकित्सकों का कहना है कि रोजाना 300 के करीब मरीजों का इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अधिकांश मरीजों को वायरल की ही शिकायत है। गर्मी में लोग बाहर से आते है और उसके बाद ठंडे पानी का इस्तेमाल करते है। इसकी वजह से उन्हें खांसी और जुकाम की शिकायत होती है और फिर वायरल बुखार से चपेट में आ जाते है। जिला अस्पताल में शनिवार को 220 लोगों ने परामर्श लिया था। इनमें से अधिकांश मरीज वायरल बुखार से पीड़ित थे। जबकि कुछ मरीज उल्टी और दस्त के थे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की बाल रोग विशेषज्ञ डॉ गरिमा अग्रवाल के मुताबिक लोगों को मौसम में हो रहे बदलाव की वजह से लोग वायरल की चपेट में आ रहे है। ऐेसे में लोगों को अपने खाने-पीने और भीड़-भाड़ में जाने से परहेज करने की आवश्यकता है। अक्सर लोग बाहर से आने के बाद तुरंत ठंडा पानी पीते है, जबकि वो उनके लिए काफी नुकसान दायक होता है। उन्होंने बताया कि हमें स्वस्थ रहने के लिए नॉर्मल पानी का इस्तेमाल करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमरूद और केले जैसे फलों का सेवन करें तो ज्यादा अच्छा है। डॉ अग्रवाल ने बताया कि बुखार होने पर तुरंत जांच भी करानी चाहिए, क्योंकि कोरोना और वायरल बुखार के लक्षण एक जैसे ही है। अगर आप बाहर से आए हैं, तो बच्चों के पास बैठने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed