{"_id":"6054ecd58ebc3e8d38234df5","slug":"vimla-batham-chairperson-of-state-women-s-commission-muzaffarnagar-news-mrt530726595","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराध रोके और विकास कार्यों को रफ्तार दी : बाथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराध रोके और विकास कार्यों को रफ्तार दी : बाथम
विज्ञापन
जिला पंचायत सभागार में प्रदेश सरकार के चार वर्ष पर पत्रिका का विमोचन करते अतिथिगण।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार के चार साल बेमिसाल रहे। इस सरकार ने महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वाभिमान को बढ़ाने का काम किया। सीएम ने प्रदेश की बेटियों के लिए पिता, भाई और पुत्र की भूमिका निभाई। इस अवसर विभिन्न योजनाओं के पात्रों को सम्मानित किया गया।
प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिला पंचायत के चौधरी चरण सिंह सभागार में कार्यक्रम एवं विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। सभागार में लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया। सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित ‘वर्षों में जो ना हो पाया, चार वर्ष में कर दिखाया’ नामक विकास पुस्तिका का विमोचन किया गया। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, प्रमाण पत्र वितरित किए गए। जिसमें नौ वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, पारिवारिक लाभ योजना के अंतर्गत छह महिलाओं को स्वीकृति पत्र तथा पांच पात्र दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग दिए गए। दस निराश्रित महिलाओं को पेंशन और दस लोगों को गोल्डन कार्ड के स्वीकृति पत्र दिए गए।
मुख्य अतिथि विमला बाथम ने कहा कि प्रदेश सरकार ने गरीब, किसान मजदूरों, निराश्रित व्यक्तियों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की हैं जिनका सीधा लाभ उन्हें मिल रहा है। कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य व्यवस्था सहित अन्य सुविधाओं को बेहतर किया गया है। मिशन शक्ति अभियान को संचालित कर महिलाओं को स्वावलंबी, आत्मनिर्भर बनाने का कार्य प्रदेश सरकार द्वारा किया गया है। उन्होंने महिलाओं से संबंधित योजनाओं व महिला आयोग के बारे में अवगत कराया।
विज्ञापन
बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। डीएम सेल्वा कुमारी जे, सीडीओ आलोक यादव, एडीएम प्रशासन अमित सिंह, एडीएम वित्त आलोक कुमार, एसडीएम सदर दीपक कुमार ने भी विचार रखे। भाजपा जिला महामंत्री सुषमा पुंडीर, अंजलि चौधरी, रोहताश पाल, महेशो चौधरी, साधना सिंघल, अचिंत मित्तल आदि मौजूद रहे।
विकास प्रदर्शन को देखा
मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत परिसर में विकास प्रदर्शनी लगाई गई। इस प्रदर्शनी में योगी सरकार के चार साल के कार्यों को दिखाया गया। इसका शुभारंभ विमला बाथम ने किया। प्रदर्शनी में लगाए गए विभागों के स्टॉल का निरीक्षण भी किया गया। यहां पर विमला बाथम ने सेल्फी भी ली।