{"_id":"64b19a57669b1254740f2bc4","slug":"villages-surrounded-by-water-where-there-were-roads-boat-running-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-3649-2023-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: पानी से घिरे गांव, जहां सड़कें थीं, वहां चल रही नाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: पानी से घिरे गांव, जहां सड़कें थीं, वहां चल रही नाव
विज्ञापन
- सोलानी के खादर क्षेत्र से में बद से बदतर हो रहे हैं हालात
अमर उजाला ब्यूरो
मोरना(मुजफ्फरनगर)। सोलानी नदी के खादर क्षेत्र में बाढ़ के पानी से जिंदगी बचाने की जद्दोजहद चल रही है। हर घर में पानी है। पानी में डूबी सड़कों पर वाहनों के पहिए थम गए, अब यहां नाव चल रही है। उम्मीद की आखिरी किरण तक लोग गांव नहीं छोडऩा चाहते। एक-दूसरे का सहारा बनकर रातें कट रही हैं।
बाढ़ ने सबसे ज्यादा मजलिसपुर तोफिर गांव और इसके मजरे खैरनगर, महाराजनगर, सिताबपुरी को प्रभावित किया है। मजलिसपुर के 80 फीसदी घरों में पानी है। खैरनगर पूरी तरह जलमग्न है। शुक्रताल घाट पर चलने वाली दो नाव लोगों का सहारा बन रही है। इधर से उधर जाने के लिए लोग इन नावों का सहारा ले रहे हैं। बीमार लोगों को भोकरहेड़ी तक नाव के माध्यम से ही ले जाया जा रहा है। खादर क्षेत्र के करीब 150 लोगों ने भोकरहेड़ी के शरणालय में शरण ली है, लेकिन अधिकतर ऐसे हैं, जो गांव नहीं छोड़ना चाहते। बारिश की आशंका के बावजूद अपने पशुओं के साथ पुल पर डेरा जमा लिया है। खाने के सामान और पशुओं के भूसे के साथ छत पर लोग डटे हैं।
हम सब साथ हैं और साथ रहेेंगे
मजलिसपुर तोफिर के प्रधान योगेश चौहान बताते हैं कि गांव के मुख्य मार्ग पर कुछ घर पानी से बच गए हैं। अन्य घरों के लोगों को यहां पर लाया जा रहा है। एक-दूसरे के घरों में रखकर किसी तरह पानी उतरने का इंतजार कर रहे हैं। हमारा गांव और इसके मजरे पूरी तरह एक हैं और साथ रहेंगे।
विज्ञापन
इन्होंने किया बाढ़ क्षेत्र का दौरा
सोलानी नदी के प्रभावित क्षेत्र में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, एसडीएम जानसठ अभिषेक कुमार, संजय कुमार, ओमप्रकाश, रमेश ने दौरा किया और दिनभई व्यवस्था बनाई।
हिंडन से प्रभावित गांवों में पहुंचे मलिक
हिंडन नदी की बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र में सपा के चरथावल विधायक पंकज मलिक निरीक्षण के लिए पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत की और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।