फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Villagers upset due to power cut demonstrated at Chandena Koli power station

बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों का चंदेना कोली बिजलीघर पर प्रदर्शन

Mon, 18 Jul 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Villagers upset due to power cut demonstrated at Chandena Koli power station
चंदेना कोली स्थित बिजलीघर पर प्रदर्शन करते बिजली कटौती से नाराज ग्रामीण - फोटो : DEVBAND
बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों का चंदेना कोली बिजलीघर पर प्रदर्शन
विज्ञापन

तलहेड़ी बुजुर्र्ग (सहारनपुर)। बिजली कटौती की समस्या से परेशान चंदेना कोली के ग्रामीणों ने रविवार को गांव के बिजलीघर पर विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी यदि व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन को मजबूर होना पडे़गा।
पूर्व प्रधान प्रतिनिधि जोगेंद्र सिंह के नेतृत्व में ग्रामीण बिजलीघर पर पहुंचे और विद्युत निगम के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीण चौधरी बलजोर, संजय सिंह, श्रीनिवास शर्मा व ओमपाल चौधरी का आरोप था कि निगम अंधाधुंध बिजली कटौती कर रहा है। जबकि इन दिनों बारिश कम होने के चलते खेतों में खड़ी फसलें पानी की कमी के चलते सूखने लगी हैं। कृषि ही नहीं घरेलू बिजली का भी यही हाल है। दिन ही नहीं रात में भी अंधाधुंध कटौती की जा रही है। जिस कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी यदि व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं हुआ तो बिजलीघर पर ताला लगाकर आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों में विशु चौधरी, नीटू, सीटू, रविंद्र, चिंटू, पिंटू, गुल्लू चौधरी, पप्पू चौधरी, लहरी सिंह, राजबीर, आशीष व मनीष आदि रहे।
विज्ञापन

उधर, एसडीओ शादात सलीम ने बताया कि कृषि के लिए सुबह 7.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक आपूर्ति के आदेश हैं परंतु देवबंद स्थित 132 केवी बिजलीघर के ओवरलोड होने के कारण रोस्टिंग की जा रही है। जिससे यह समस्या हो रही है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को लिखित में अवगत कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed