फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Villagers staged a sit-in in the tehsil demanding water drainage

Muzaffarnagar News: पानी निकासी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने तहसील में दिया धरना

Sun, 04 May 2025 02:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Villagers staged a sit-in in the tehsil demanding water drainage
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। गांव रसूलपुर कैलोरा में गंदे पानी की निकासी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने धरना दिया। अधिकारियों के आश्वासन पर ग्रामीण लौट गए। ग्रामीणों का कहना है कि गंदे पानी की निकासी न होने से गांव में संक्रामक रोग फैल रहा है।
गांव रसूलपुर कैलोरा के ग्रामीण विगत काफी समय से गंदे पानी की निकासी की मांग करते चले आ रहे हैं। ग्रामीणों की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। जलभराव होने से महिलाओं, बच्चों, बुजुर्ग लोगों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्राम प्रधान के पति सुभाष, उदयराम, सतेंद्र, सहेंद्र, विकास, आकाश, कमल, कर्म सिंह, सतपाल आदि तहसील पहुंचे, धरना देकर बैठ गए।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना था कि समस्या के समाधान को लेकर वह अधिकारियों और थाने के चक्कर लगा रहे हैं, मगर समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। गांव के ही एक व्यक्ति ने सरकारी नाली तोड़ कर अपने खेत में मिला लिया है। इसको लेकर अधिकारी गांव पहुंचे थे, मगर कोई समाधान नहीं निकल सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि गंदे पानी की निकासी न होने से गांव में संक्रामक रोग फैल रहा है, जिससे ग्रामीण बीमार हो रहे हैं। ग्रामीणों ने समस्या के समाधान की मांग की है। एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने बताया कि ग्रामीणों की समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed