{"_id":"6415b4d011c63fce9e0be484","slug":"villagers-put-lock-on-sherpur-power-house-muzaffarnagar-news-c-14-1-158880-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: ग्रामीणों ने शेरपुर बिजलीघर पर जड़ दिया ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: ग्रामीणों ने शेरपुर बिजलीघर पर जड़ दिया ताला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरकाजी। दो दिन से विद्युत आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों ने शेरपुर बिजलीघर पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। समाधान नहीं होने पर बिजलीघर पर तालाबंदी कर दी। तुगलकपुर की आपूर्ति भी बाधित है।
खादर क्षेत्र के दर्जनों गांवों की विद्युत आपूर्ति शुक्रवार की सुबह पांच बजे से ठप है। आरोप है कि अधिकारी कॉल भी रिसीव नहीं कर रहे है। भाकियू नेता सरदार बूटा सिंह ग्रामीणों के साथ रात करीब आठ बजे शेरपुर बिजलीघर पर पहुंचे। एसडीएम सदर को समस्या से अवगत कराया। एसडीएम सदर ने 10 मिनट में विद्युत आपूर्ति चालू कराने का आश्वासन दिया। मगर, देर तक विद्युत आपूर्ति चालू नहीं की गई तो ग्रामीणों ने हंगामा किया और बिजलीघर पर तालाबंदी कर दी।
एसडीएम सदर का कहना है कि कंट्रोल रूम को जानकारी दी गई है। जल्द ही समस्या का समाधान करा दिया जाएगा। उधर, फाल्ट होने से गांव तुगलकपुर में शुक्रवार से आपूर्ति बाधित है।