फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Villagers jammed the dead body by placing it on the road

फतेहपुर खेड़ी गांव का पूर्व प्रधान हत्याकांड़

Mon, 18 Apr 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Villagers jammed the dead body by placing it on the road
मुजफ्फरनगर : बुढ़ाना में फतेहपुर खेड़ी गांव के पोस्टमार्टम के बाद पूर्व प्रधान के शव को सड़क पर र? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। फतेहपुर खेड़ी गांव के पूर्व प्रधान कलीराम कश्यप की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी थी। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम के बाद शव को सड़क के बीच रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार के लिए आर्थिक सहायता व घटना के खुलासे की मांग उठाई।
विज्ञापन

थाना फुगाना के गांव फतेहपुर खेड़ी निवासी दो बार के प्रधान रहे कलीराम कश्यप की शनिवार रात के समय चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी। उनका शव परासौली पुलिस चौकी के ठीक सामने स्थित शिव मंदिर में पड़ा मिला था। घटना की सूचना मिलते ही परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए थे। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस को शव नही उठाने दिया। एसपी देहात के जल्दी खुलासा करने के आश्वासन पर देर रात के समय पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। घटना की रिपोर्ट थाना फुगाना में मृतक पूर्व प्रधान के बेटे सुनील ने अज्ञात में दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

रविवार दोपहर तीन बजे पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव बुढ़ाना-कांधला मार्ग पर परासौली पुलिस चौकी के पास पहुंचा, तो घटना से गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने शव को पुलिस चौकी के सामने बीच सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। घटना की सूचना मिलते ही पूर्व जिला पंचायत सदस्य ठा. रामनाथ सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान से वार्ता की। इसी दौरान उनके भाई विवेक बालियान व अजय मलिक भी मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही उप जिलाधिकारी अरूण कुमार, सीओ विनय गौतम व सीओ फुगाना शरद चंद शर्मा भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों की पीड़ित परिवार व भाजपा नेताओं के साथ वार्ता हुई। उप जिलाधिकारी ने पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपये किसान बीमा राशि तथा 30 हजार रुपये की प्रशासन की ओर से आर्थिक मदद करने का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने सात दिन के अंदर घटना का खुलासा करने का भी आश्वासन दिया। अधिकारियों के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। गमगीन माहौल में पूर्व प्रधान का अंतिम संस्कार हुआ। जाम लगाने वालों में कांग्रेस नेता देवेंद्र कश्यप, नेमचंद, अनिल, सुनील, राकेश, प्रदीप व सुशील सहित दर्जनों ग्रामीण व परिजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजाना शिव मंदिर में करते थे पूजा
फतेहपुर खेड़ी गांव के पूर्व प्रधान कलीराम कश्यप (68) की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। उनका शव परासौली पुलिस चौकी के सामने शिव मंदिर में पड़ा मिला था। उनके बेटे सुनील व अन्य परिजनों ने बताया कि वे रोजाना सुबह-शाम शिव मंदिर में पूजा करने जाते थे। जिसकी जानकारी हत्यारों को थी। शनिवार को भी वे पूजा करने के लिए गए थे। इसी दौरान उनकी हत्या हो गई।
खुलासे के लिए बनी दो टीम
बुढ़ाना सीओ विनय गौतम व फुगाना सीओ शरद चंद शर्मा ने बताया कि इस घटना के खुलासे के लिए पुलिस की दो टीम बनाई गई है। बारीकी से हर बिंदु पर जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि सात दिन के अंदर घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम जांच में जुट गई है।
दो योजना में स्वयं तथा एक योजना में पत्नि बनी प्रधान
गांव फतेहपुर खेड़ी निवासी कश्यप परिवार के पूर्व प्रधान कलीराम कश्यप अपनी सज्जनता के कारण ग्रामीणों के प्रिय थे। वे वर्ष 1985 से 1990 तक छोटे प्रधान के रूप में चुने गए थे। वर्ष 1990 से 1995 तक वे प्रधान पद पर कार्यरत रहे। वर्ष 1995 में सीट महिला आरक्षित होने के कारण उनकी पत्नि जगवती चुनाव जीतकर गांव की प्रधान बनी थी। पति-पत्नि ने लगातार तीन योजना प्रधान पद पर रहकर ग्रामीणों की सेवा की।

जल्दी खुलासा न होने पर आंदोलन की चेतावनी
सपा के पूर्व राज्यमंत्री सुधाकर कश्यप ने चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा की सरकार में कश्यप जाति का शोषण हो रहा है। उनके साथ अन्याय हो रहा है। यह बर्दाश्त नही किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि प्रशासन ने घटना का जल्दी खुलासा नही किया तो वे आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed