फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Villagers in panic due to rising water in Solani river

सोलानी नदी में पानी बढ़ने से ग्रामीणों रहे परेशान

Wed, 28 Jul 2021 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Villagers in panic due to rising water in Solani river
मुजफ्फरनगर जिले के पुरकाजी के खादर क्षेत्र में नाव में बैठकर सोलानी नदी पार करते ग्रामीण। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
सोलानी नदी में पानी बढ़ने से दहशत में ग्रामीण
विज्ञापन

पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। उत्तराखंड से लगातार छोड़े जा रहे पानी से खादर क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। बुधवार की सुबह सोलानी नदी में पानी बढ़ने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मंगलवार की रात में उत्तराखंड से और पानी छोड़े जाने की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।
करीब एक सप्ताह पूर्व उत्तराखंड की शिवालिक पहाड़ियों से आठ हजार क्यूसेक पानी पुरकाजी के खादर क्षेत्र की सोलानी नदी में छोड़ा गया था, जिससे सोलानी नदी के उफान पर आ जाने से पानी नदी से बाहर निकलकर आसपास जंगलों व खेतों में भर गया था। गांवों के रास्तों पर पानी आ जाने से ग्रामीणों का आवागमन भी प्रभावित हो गया था। हाल यह है कि करीब एक सप्ताह गुजर जाने के बावजूद सोलानी नदी में अभी भी करीब आठ फुट पानी होने से ग्रामीणों को नाव में बैठकर ही सोलानी नदी पार करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह अचानक फिर पानी बढ़ जाने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, रात में ही सोलानी नदी में ज्यादा पानी बढ़ने की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गई। ग्रामीण पानी से बचने के उपाय में जुट गए। सिंचाई विभाग के एसडीओ जेई अशोक जैन ने बताया कि बुधवार को उत्तराखंड से करीब 16 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। उनका कहना है कि 16 हजार क्यूसेक पानी आने से पुरकाजी खादर क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात बन जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, ग्रामीणों ने बताया कि जंगलों व खेतों में पानी भरा होने से पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था नहीं होने से पशुओं को चारा नहीं मिल पा रहा है। साधुराम, राजेंद्र पांचली, कृष्णपाल, यादराम, बिजेंद्र सिंह, महकार सिंह आदि ग्रामीणों ने बताया कि जंगलों व खेतों में पानी भरा रहने होने से एक सप्ताह से चारे की समस्या बनी हुई है। गांव के रास्तों पर पानी आ जाने से ग्रामीणों के सामने विकट समस्या पैदा हो जाएगी। एसडीएम सदर दीपक कुमार ने बताया कि कर्मचारियों की टीम के साथ क्षेत्र का भ्रमण कर क्षेत्र में पानी आने की जानकारी देकर ग्रामीणों को अलर्ट कर दिया गया है। ग्रामीणों को सोलानी नदी के पास नहीं जाने की सलाह दी गई है। उन्होंने बताया कि पुरकाजी लक्सर मार्ग पर राहगीरों के लिए ट्रैक्टर ट्राली खड़ी करा दी गई है। ग्रामीणों को कोई दिक्कत ना हो इसके पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed