{"_id":"611ab0da8ebc3e42f64cb939","slug":"villagers-furious-over-assault-on-youth-in-village-khataula-muzaffarnagar-news-mrt5520858147","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव खतौला में युवक से मारपीट पर भड़के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरसौली पुलिस चौकी के सामने रोड जाम कर धरने पर बैठे पूर्व मंत्री योगराज को मनाते के प्रयास में लगे ?
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
Link Copied
गांव खतौला में युवक से मारपीट पर भड़के ग्रामीण
विज्ञापन
शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। गांव खतौला में खेत से खनन की शिकायत पर पहुंचे डायल-112 के पुलिसकर्मियों से युवक की तीखी नोकझोंक हो गई। विवाद बढ़ने पर युवक को हरसौली चौकी ले जाया गया, जहां उसके साथ मारपीट का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। गुस्साई भीड़ ने मुजफ्फरनगर मार्ग पर जाम लगाते हुए पुलिस विरोधी नारेबाजी शुरू कर दी। सीओ व एसडीएम बुढ़ाना ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कर करीब 15 मिनट बाद जाम खुलवाया।
थाना क्षेत्र के गांव खतौला निवासी सलीम सोमवार शाम अपने खेत पर ट्रैक्टर से मिट्टी समतल कर रहा था। आरोप है कि किसी ने पुलिस को अवैध खनन की सूचना दे दी, जिस पर डायल-112 मौके पर पहुंच गई और युवक से पूछताछ की। युवक द्वारा खेत समतल किए जाने की जानकारी दिए जाने पर उसकी पीआरवी पुलिसकर्मियों से तीखी नोकझोंक हो गई। सूचना पर हरसौली चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवक को हिरासत में लेकर चौकी पहुंच गई। आरोप है कि चौकी में ले जाकर पुलिसकर्मियों ने युवक की बुरी तरह पिटाई कर दी। इसकी जानकारी मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे युवक से मारपीट का विरोध किया। गुस्साए ग्रामीणों ने मुजफ्फरनगर मार्ग पर जाम लगाते हुए पुलिस विरोधी नारेबाजी शुरू कर दी। इसकी जानकारी मिलने पर सीओ बुढ़ाना विनय गौतम और एसडीएम अजय कुमार अंबष्ट फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता करते हुए मामले की जांच कराकर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद करीब 15 मिनट बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। इसके बाद पिटाई से घायल बताए जा रहे युवक को सीएचसी ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।