फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Villagers did not take water connections, had to close the tank

ग्रामीणों ने पानी के कनेक्शन नहीं लिए

Sun, 13 Sep 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Villagers did not take water connections, had to close the tank
1-जानसठ के गांव कवाल में स्थित पानी की टंकी। - फोटो : KHATAULI
ग्रामीणों ने पानी के कनेक्शन नहीं लिए, टंकी बंद करनी पड़ी
विज्ञापन

जानसठ। गांव कवाल में 18 साल पूर्व ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पानी की टंकी बनी थी। यह टंकी कई साल तक बंद पड़ी रही। वर्तमान ग्राम प्रधान ने इस पानी टंकी को चालू कराया, लेकिन ग्रामीणों ने कनेक्शन नहीं लिए। प्रधान को मजबूरन पानी की टंकी बंद करानी पड़ी। हालांकि गांव में भूमिगत पाइप लाइन भी जगह जगह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है।
कवाल गांव की आबादी 17-18 हजार के लगभग पहुंच चुकी है। सन 2002 में जल निगम की ओर से ग्रामीणों को पेयजल आपूर्ति के लिए लाखों रुपयों की लागत से पानी की टंकी का निर्माण कराया गया था। गांव में भूमिगत पाइप लाइन भी बिछाई गई थी। उस वक्त ग्रामीणों ने टंकी के कनेक्शन भी लिए थे। कुछ ही माह तक टंकी से ग्रामीणों को पेयजल आपूर्ति हो सकी थी। इसके बाद गांव में जगह जगह से भूमिगत पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने लगी थी। इसके अलावा टंकी के नलकूप का बिजली का ट्रांसफार्मर और विद्युत मोटर भी चोरों ने चोरी कर लिया था। इस कारण कई साल तक टंकी बंद पड़ी रही। पूर्व प्रधान महेंद्र सैनी ने बताया कि उन्होंने थाने में चोरी का मुकदमा भी दर्ज कराया था। गांव के वर्तमान प्रधान मोहम्मद इस्लाम ने ग्रामीणों को पेयजल आपूर्ति के लिए टंकी को चालू कराया था। टंकी चालू तो करा दी गई थी, लेकिन ग्रामीणों ने अपने घरों में हैंडपंप लगे होने की वजह से टंकी के कनेक्शन नहीं लिए। जिन ग्रामीणों के मकानों में टंकी के कनेक्शन थे, उनके मकानों तक इसलिए पानी नहीं पहुंच सका, क्योंकि गांव में जगह जगह से भूमिगत पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो चुकी है।
विज्ञापन

-गांव में पानी की टंकी चालू करा दी गई थी। नलकूप पर एक ऑपरेटर भी रखा गया था। गांव में मुनादी कराकर ग्रामीणों से टंकी के कनेक्शन लेने को कहा गया था। इसके बावजूद ग्रामीणों ने टंकी के कनेक्शन नहीं लिए हैं। जिस कारण मजबूरन पानी की टंकी को बंद करना पड़ा। अगर ग्रामीण कनेक्शन लेते हैं, तो पानी की टंकी को चालू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्म्द इस्लाम, ग्राम प्रधान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed