{"_id":"64c41216a46d48afae07e9f4","slug":"villagers-chased-the-thieves-who-entered-the-house-in-saidbhar-village-muzaffarnagar-news-c-28-1-bag1001-3646-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: सैड़भर गांव में मकान में घुसे चोरों को ग्रामीणों ने दौड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: सैड़भर गांव में मकान में घुसे चोरों को ग्रामीणों ने दौड़ाया
विज्ञापन
चोरों के घर में घुसने की घटना से ग्रामीणों में भय का माहौल
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। सैड़भर गांव में चोरों ने बृहस्पतिवार रात एक बंद मकान का ताला काटकर चोरी का प्रयास किया। जहां जाग होने पर ग्रामीणों इकट्ठा होकर वहां पहुंचे तो चोर भाग गए। गांव में लगातार चोरों के आने से ग्रामीण भयक्रांत है।
सैड़भर गांव निवासी राकेश प्रजापति अपने परिवार सहित रात में गांव में लगी फैक्टरी में चारपाई के बाण बनाने के लिए काम पर जाता है। बताया कि बृहस्पतिवार रात राकेश मकान का ताला लगाकर काम पर गया हुआ था। देर रात चोरों ने मकान में लगा ताला काट दिया और अंदर घुस गए। तभी आवाज होने पर पड़ोसियों की नींद खुल गई। जिस पर ग्रामीणों ने शोर मचा दिया, जिससे गांव में जाग हो गई। ग्रामीणों का शोर सुनकर चोर मकान से निकलकर भाग गए। जिसकी सूचना मिलने पर राकेश भी मौके पर पहुंचा। थाना प्रभारी कौशलेंद्र यादव का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
सिपाही समेत तीन मकानों में चोरी में पुलिस के खाली हाथ
सैड़भर गांव में एक सप्ताह में दिल्ली पुलिस के सिपाही समेत तीन लोगों के मकानों में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। जिसमें दिल्ली पुलिस के सिपाही और उसके चचेरे भाई के मकान से तीस लाख रुपये से अधिक की चोरी की गई थी, जबकि एक अन्य मकान से चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। जिसमें पुलिस अभी तक खाली हाथ नजर आ रही है।
विज्ञापन
-- -