फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Villagers built temporary bridge by giving shramdaan

ग्रामीणों ने श्रमदान कर बनाया अस्थायी पुल

Tue, 09 Mar 2021 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Villagers built temporary bridge by giving shramdaan
गांव योगेंद्रनगर डोंडी घाट पर ग्रामीणों द्वारा तैयार अस्थाई पुल से गुजरते कांवड़िए। - फोटो : KHATAULI
ग्रामीणों ने श्रमदान कर बनाया अस्थायी पुल
विज्ञापन

मोरना। गंगा खादर में कांवड़ियों को सोनाली नदी पार कराने के लिए प्रशासन ने ग्रामीणों की सहायता से अस्थायी पुल का निर्माण कराया है। इस पुल से शिवभक्त आराम से गुजर कर अपने गंतव्य की ओर लगातार बढ़ते चले जा रहे हैं।

विकास खंड मोरना के गांव योगेंद्र नगर गंगा खादर में सोनाली नदी डोंडी घाट पर उत्तराखंड हरिद्वार से कांवड़ लेकर लक्सर, खानपुर, दल्लावाला होते प्रदेश के गंगा खादर पहुंचते हैं। सोलानी नदी के डोंडी घाट पर कई वर्षों से लोग अस्थायी पुल से होकर गुजरते थे। इस बार डोंडी घाट पर अस्थायी पुल का निर्माण नहीं होने से कांवड़ियों को मजबूरीवश नदी के गंदे पानी के बीच गुजरने की मजबूरी बन गई। इस समस्या को लेकर खबर प्रकाशित होने के बाद उपजिलाधिकारी जानसठ अमृतपाल कौर के दिशा निर्देशों पर विकास खंड मोरना अधिकारी प्रभात श्रीवास्तव ने सचिव जुगमेंद्र को मौके पर भेजा। सचिव ने ग्रामीण सोनू, अंकित, शेर सिंह, जुगमेर सरदार, सागर आदि के साथ बल्लियों पर लोहे पर पटरियों को बिछाकर अस्थायी पुल का निर्माण कराया। सीओ सोमेंद्र नेगी ने बताया कि कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए रात दिन के लिए पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed