फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Villagers blocked Meerapur road for four hours in the night

Muzaffarnagar News: ग्रामीणों ने रात में चार घंटे जाम रखा मीरापुर मार्ग

Fri, 14 Apr 2023 01:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Villagers blocked Meerapur road for four hours in the night
मुजफ्फरनगर :: मीरापुर मार्ग पर लगे जाम लगा रहे लोगों को समझाते इंस्पेक्टर।
बुधवार की रात सड़क हादसे में गांव रामनगर निवासी वीरेंद्र की हो गई थी मौत
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आर्थिक सहायता की मांग करते हुए शव सड़क पर रख लगा दिया था जाम
एसडीम के आश्वासन पर रात एक बजे जाम खोला और शव उठने दिया

संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली (मुजफ्फरनगर)। गांव रामनगर के निकट बुधवार की रात सड़क हादसे में बाइक सवार वीरेंद्र की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने करीब चार घंटे मीरापुर मार्ग जाम रखा। सूचना पर पहुंचे एसडीएम के आश्वासन पर जाम खोला और शव उठने दिया। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया। मृतक के भाई की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है।
मीरापुर मार्ग पर बुधवार की रात नौ बजे सड़क हादसे में गांव रामनगर निवासी वीरेंद्र की मौत हो गई थी, जबकि उसके साथी लालू और अंकुर घायल हो गए थे। ग्रामीणों ने वीरेंद्र के शव को सड़क पर रख कर मीरापुर मार्ग पर जाम लगा दिया था। एसडीएम सुबोध कुमार और सीओ डा रविशंकर ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों को समझाने प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। ग्रामीण मृतक परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग करते रहे।
विज्ञापन

एसडीएम ने पीडि़त परिवार को सरकार की ओर से सहायता राशि दिलाने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया। इसके बाद रात एक बजे ग्रामीणों ने पुलिस को शव उठाने दिया। बृहस्पतिवार को गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस ने मृतक के भाई राजवीर की ओर से अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बेटे के हमलावरों पर कार्रवाई की मांग
खतौली। मोहल्ला दयालपुरम निवासी नरेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 10 अप्रैल को उसका पुत्र गौरव घर पर था। इसी दौरान उसके फोन पर एक कॉल आई। वह परिजनों से यह कहकर गया कि वह अपने दोस्त के पास जा रहा है। एक घंटे में लौट आएगा। इसी दिन शाम को परिजनों को सूचना मिली कि उनका पुत्र गंगनहर पटरी मार्ग पर रेलवे पुल के निकट घायल पड़ा हुआ है। एंबुलेंस की मदद से सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया था। उन्होंने जांच कर कार्रवाई की मांग की।


विभिन्न मामलों में चार गिरफ्तार
खतौली। पुलिस ने गांव मढकरीमपुर निवासी तिरसपाल को दस लीटर कच्ची शराब और पचास किलो लहन के साथ गिरफ्तार किया है। इसके अलावा वांछित अभियुक्त धर्मेंद्र, राज, अंशुल निवासी गांव आदमपुर मोचड़ी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed