फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Village head surrounded on irregularities

श्मशान घाट पर अनियमितताओं पर ग्राम प्रधान को घेरा

Wed, 25 Aug 2021 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Village head surrounded on irregularities
शुकतीर्थ गाँव प्रधान राजपाल सैनी का घेराव कर सन्त महात्मा शिकायत करते हुए। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
अनियमितताओं पर ग्राम प्रधान को घेरा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मोरना। शुकतीर्थ स्थित श्मशान घाट में टूटी सोलर लाइटें और नीचे लटक रहे बिजली के तारों के विरोध में साधु-संतों ने ग्राम प्रधान को घेरकर सभी समस्याओं का समाधान कराने की मांग की। इसके साथ ही क्षतिग्रस्त हो चुके श्मशान मार्ग के पुनर्निर्माण की भी मांग की गई।

शुकतीर्थ में गंगा घाट से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर नदी किनारे श्मशान घाट स्थित है। यहां आसपास क्षेत्र के साथ ही जनपद व दूरदराज से लोग अपने परिजनों की पार्थिव देह का अंतिम संस्कार करने के लिए आते हैं। इसके बावजूद श्मशान घाट पर विभिन्न अनियमितताएं व्याप्त हैं, जिनका सालों से कोई निस्तारण नहीं किया गया है। श्मशान घाट में लगी सोलर लाइटें पूरी तरह टूटी हुईं हैं और पास ही स्थित पार्क की बाउंड्री के बाहर काफी नीचे बिजली के तार लटके हुए हैं, जिनसे कभी भी कोई हादसा हो सकता है। वहीं, श्मशान घाट मार्ग में भी गहरे गड्ढे बने हुए हैं, जिससे श्मशान घाट पर आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को इन्हीं समस्याओं को लेकर स्वामी बनवारी दास, महाकाल गिरि महाराज, बालकनाथ महाराज, सोमनाथ महाराज, तुलसीदास महाराज, उमेशदास महाराज और तुलसीदास महाराज ने श्मशान घाट पर पहुंचे ग्राम प्रधान राजपाल सैनी को घेरकर उनसे इन अनियमितताओं का निस्तारण किए जाने की मांग की। इस मामले में ग्राम प्रधान ने जल्द ही श्मशान घाट में नए सिरे से विकास कार्य कराए जाने का आश्वासन दिया है। वहीं, प्राचार्य इंद्रपाल, पूर्व प्रधान नीरज रॉयल, सुशील शर्मा, धर्मेंद्र ,विनोद, सुरेंद्र चौधरी, मोनू, यशपाल, सोमवीर, विकास, बिट्टू, फौजी मांगेराम, महेश शर्मा, महकार सिंह और प्रेमशंकर मिश्रा ने भी प्रशासन से श्मशान घाट का जीर्णोद्धार कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed