फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   vidhayak ne kiya mohiuddinpur chini mil ka nirikshan

विधायक ने किया मोहिउद्दीनपुर चीनी मिल का निरीक्षण

Fri, 26 Oct 2018 01:06 AM IST
amarujala
amarujala Updated Fri, 26 Oct 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
vidhayak ne kiya mohiuddinpur chini mil ka nirikshan
meerut - फोटो : meerut
 दक्षिण विधायक डा. सोमेंद्र तोमर ने बृहस्पतिवार को मोहिउद्दीनपुर चीनी मिल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्लांट में चल रहे कार्यों के साथ ही मिल के तौल सेंटर को देखा। विधायक ने मिल प्रबंधन को समय से मिल शुरू करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

विधायक ने मिल के मुख्य प्रबंधक एसआर नारायण, मुख्य गन्ना प्रबंधक अनुराग श्रीवास्तव व चीफ केमिस्ट शीशपाल सिंह आदि के साथ मिल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पिछले सत्र में जो कमियां रह गईं थीं। उसे इस बार समय से दूर किया जाये। किसानों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। चीफ केमिस्ट शीशपाल ने बताया कि सरकार ने इस साल मिल की क्षमता बढ़ाने के लिए नये उपकरण लगवाए हैं। इसका काम तेजी से चल रहा है। दीवाली के आसपास पेराई सत्र शुरू होने की पूरी संभावना है। इस बार पूरी क्षमता से पेराई कराई जायेगी। इसके साथ ही पुरानी मशीनों को भी संचालन के लिए तैयार कर लिया गया है। इस दौरान भाजपा के पूर्व महानगर महामंत्री वीर सिंह सैनी, ललित मोरल, पप्पू गुर्जर, जयचंद भूड़बराल, रिठानी व्यापार संघ अध्यक्ष सुनील वर्मा, मनोज शर्मा, सुरेश उपलेड़ा, राकेश प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed