फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Victim of fake loan case circling for one month for action

कार्रवाई के लिए एक माह से चक्कर काट रहा फर्जी लोन मामले का पीड़ित

Thu, 14 Jul 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Victim of fake loan case circling for one month for action
मुजफ्फरनगर। फर्जी तरीके से लोन पास कराकर कार लेने के मामले में पुलिस और बैंक अधिकारी पीड़ित की गुहार सुनने को तैयार नहीं है। पीड़ित एक माह से चक्कर काटता घूम रहा हैं। पीड़ित के भेजे रजिस्टर्ड पत्र को भी बैंक अधिकारियों ने लेने से इंकार कर दिया। लोन के कागजात भी नहीं दिखाए।
विज्ञापन

भरतिया कालोनी निवासी अमित गुप्ता ने बताया कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। उनके आधार कार्ड व पेन कार्ड पर एक युवक ने फोटो बदलकर अपना लगा लिया। उनके माध्यम से एक्सिस बैंक से कार पर 12 लाख का लोन सात जनवरी 2020 को ले लिया। 27 जुलाई को आरटीओ कार्यालय से हायर प्रचेज कटवाकर कार की दूसरी आरसी निकलवा ली, जिस पर लोन की बात हटवा दी गई। जानकारी होने पर वह बैंक अधिकारियों के पास पहुंचा। पता चला कि आरोपी का बचत खाता एक अगस्त 2019 को खोला गया। इसके बाद उसने लोन संबंधित कागजात लेने के लिए बैंक अधिकारियों को रजिस्टर्ड पत्र भेजा, जिसे लेने से इनकार कर दिया गया। इसके बाद पीड़ित ने 17 जून को नई मंडी कोतवाली और 23 जून को एसपी सिटी को मिलकर शिकायत पत्र दिया। उन्होंने जांच करा कर कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ। पीड़ित ने कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed