फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Vicky Tyagi's son surrenders in court

Muzaffarnagar News: विक्की त्यागी के बेटे ने अदालत में आत्म समर्पण

Wed, 05 Apr 2023 07:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Apr 2023 07:59 PM IST
विज्ञापन
Vicky Tyagi's son surrenders in court
अदालत ने आरोपी को कस्टडी में लेकर भेजा जेल
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। चर्चित अपराधी रहे विककी त्यागी के बेटा रक्षित त्यागी ने पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर पांच (विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर एक्ट) अशोक कुमार ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है।
28 फरवरी को चरथावल थाना प्रभारी राकेश शर्मा ने आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता पाते हुए विक्की त्यागी के छोटे लड़के रक्षित त्यागी को गैंग लीडर बनाया था। मुकदमे में बड़े भाई अर्पित समेत चार को लोगों को नामजद किया गया था। दो दिन पूर्व पुलिस ने पंजाब में दबिश देकर रक्षित के साथी ऋतिक को गिरफ्तार कर जेल भेजने में कामयाबी पाई थी।
विज्ञापन

एसएसपी संजीव सुमन ने फरार चल रहे विक्की के दोनों बेटों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर रखी है। थाना पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए बुधवार को आरोपी रक्षित अदालत पहुंच गया। उसने अधिवक्ता के माध्यम से सरेंडर करने के लिए अर्जी दाखिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेष लोक अभियोजक राजेश शर्मा ने बताया पीठासीन अधिकारी ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है। उधर, पुलिस मामले में वांछित दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए देहरादून और एनसीआर में दबिश दे रही है। आरोपियों एवं उनके संपर्क वाले लोगों के मोबाइल फोन की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed