फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Vicky Tyagi's son asked for extortion

टोल प्लाजा से मांगी एक लाख रुपये महीना रंगदारी

Mon, 16 Dec 2019 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
Vicky Tyagi's son asked for extortion
मुजफ्फरनगर। गैंगस्टर रहे विक्रांत उर्फ विक्की त्यागी के बेटे रक्षित त्यागी ने रोहाना टोल प्लाजा के मैनेजर से एक लाख रुपये महीना रंगदारी की मांग की। रविवार दोपहर आरोपी दो साथियों के साथ भारतीय किसान संगठन के धरना-प्रदर्शन के दौरान टोल प्लाजा पहुंचा और हंगामा करते हुए बैरियर तोड़कर टोल फ्री कर दिया। पुलिसकर्मी रोकने पहुंचे तो उनके साथ भी हाथापाई एवं बदसलूकी की। तीनों के खिलाफ दो मामले दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

रोहाना टोल प्लाजा पर सिक्योरिटी मैनेजर आयुष राठी निवासी गांव गोयला शाहपुर ने आरोप लगाया कि शनिवार रात 8.30 बजे तीन युवक टोल प्लाजा पहुंचे। उनमें से एक ने खुद को गांव पावटी निवासी गैंगस्टर रहे विक्की त्यागी का बेटा रक्षित बताते हुए टोल चलाने पर हर माह एक लाख रुपये रंगदारी दिए जाने के लिए कहा। रंगदारी न देने पर आरोपियों ने टोल कर्मियों को अंजाम भुगतने की धमकी दी।
विज्ञापन

मैनेजर ने बताया कि रविवार दोपहर भारतीय किसान संगठन ने टोल पर धरना-प्रदर्शन किया था। इसी दौरान तीनों युवक फिर से टोल पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए बूम बैरियर तोड़कर टोल फ्री कर दिया। टोल कर्मियों की सूचना पर धरना-प्रदर्शन के दौरान मौजूद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी बदसलूकी करते हुए हाथापाई कर दी। इस पर वहां मौजूद अफसरों ने तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया। तीनों आरोपियों के खिलाफ दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, जिसके बाद सोमवार को उन्हें जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर कोतवाली निरीक्षक अनिल कपरवान ने बताया कि रक्षित त्यागी पुत्र विक्रांत त्यागी एवं गौरव पुत्र विनोद निवासी गांव पावटी और कच्ची सड़क निवासी रितिक पुत्र जितेंद्र के खिलाफ दो मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें एक टोल प्लाजा के सिक्योरिटी मैनेजर आयुष राठी की ओर से और दूसरा एसआई हरस्वरूप गौतम की ओर से दर्ज किया गया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed