{"_id":"624f2d1508be5d62ca328d4c","slug":"vicious-criminals-blew-two-lakhs-in-the-bank-premises-muzaffarnagar-news-mrt583606999","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक परिसर में सक्रिय शातिरों ने उडाएं दो लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक परिसर में सक्रिय शातिरों ने उडाएं दो लाख
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। पुलिस रोजाना बैंक, एटीएम चेक कर रही हो। संदिग्धों को तलाशा जा रहा है, लेकिन एक्सिस बैंक में एक शातिर ने पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था की पोल खोल दी। युवक कर्मचारियों के सामने ही रुपये जमा करने आए एक व्यक्ति के डेढ़ लाख रुपये लेकर फरार हो गया। इसके अलावा चार महिलाओं ने बैंक गेट पर ही एक व्यक्ति के पचास हजार रुपये उड़ा लिए। थाना सिविल लाइन पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सरकुलर रोड आनंद विहार निवासी राम कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया कि वह पांच अप्रैल की दोपहर दो लाख रुपये एक्सिस बैंक में जमा करने गया था। वहां मिले एक युवक ने उन्हें कंप्यूटर कनेक्टिविटी न होना बताते हुए रुपये कैश मशीन में जमा करने को कहा। युवक राम कुमार के साथ कैश मशीन तक गया और रकम जमा न होने पर उनके साथ वापस आया। काउंटर पर रकम जमा करने के लिए दो स्लिप भरने को कहा। राम कुमार स्लिप भरने लगे तभी युवक उनके डेढ़ लाख रुपये लेकर फरार हो गया।
उधर, बकरा मार्केट निवासी अजय जिंदल ने तहरीर देते हुए बताया कि उन्होंने 31 मार्च को रेलवे रोड स्थित एसबीआई की शाखा में अपनी दो बहनों के साथ जाकर एक लाख तीन हजार रुपये खाते से निकाले थे। यह रकम कपड़े के बैग में रखी थी। बैंक के प्रवेश द्वार से बाहर निकलते समय चार महिलाओं ने आगे पीछे से उन्हें घेर लिया और उनके बैग में कट लगाकर पचास हजार रुपये निकाल लिए। कई दिन बाद पुलिस ने अब मामला दर्ज किया है। सीओ सिटी कुलदीप सिंह का कहना है कि दोनों मामलों में कार्रवाई की जा रही है।