फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Veteran Ganpati Bappa in homes

घरों में विराजे गणपति बप्पा

Sun, 23 Aug 2020 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
Veteran Ganpati Bappa in homes
गणपतिघाम मंदिर में सिद्धि विनायक की मूर्ति स्थापना कर आरती करते श्रद्वालु। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
घरों में विराजे गणपति बप्पा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोविड के चलते इस बार गणेश चतुर्थी पर्व पर घरों में ही गणपति बप्पा विराजमान हुए। शहर में होने वाले बड़े आयोजन नहीं हो सके। नई मंडी के गणपतिधाम में गणेश जन्मोत्सव शुरू हुआ।
कोरोना काल के चलते शनिवार को गणेश चतुर्थी पर्व सादगी के साथ मनाया गया। नौ दिनों तक चलने वाले पर्व में घरों में ही गणपति बप्पा की स्थापना विधि विधान के साथ की गई। मंदिरों को भी भव्य रूप से सजाया गया। पटेल नगर के राधाकृष्ण मंदिर में भी गणपति जन्मोत्सव शुरू हुआ। भरतिया कालोनी स्थित गणपति धाम मंदिर में आज से नौ दिवसीय गणेश जन्मोत्सव शुरू हुआ। श्री गणपति खाटू श्याम मंदिर परिवार की ओर से कोविड के प्रोटोकॉल के तहत जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। सुबह और शाम को पूजन व आरती का आयोजन किया जाएगा। मंदिर के संस्थापक अध्यक्ष भीमसेन कंसल, विजेंद्र अग्रवाल, रानू, नरेंद्र गोयल, अंबरीश सिंघल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विघ्न विनाशक गणेशजी की प्रतिमा स्थापित
चरथावल। गणेश चतुर्थी पर घरों में विघ्न विनाशक गणेश भगवान की भव्य प्रतिमा की स्थापना की गई। कुटेसरा में गणपति बप्पा मोरया की गूंज सुनाई दी। भाजपा के बिरालसी मंडल उपाध्यक्ष मनीष वर्मा और शिवानी वर्मा दंपती ने घर में तीसरी बार गणपति बप्पा की प्रतिमा धार्मिक अनुष्ठान के साथ संपन्न कराई। परिवार के अंशिका वर्मा, कन्हैया वर्मा, अवनीश रजनीश वर्मा, सुमित दीप त्यागी, सन्नी विश्वकर्मा, अंकित पाल आदि ने गणेश भगवान की वंदना की। दहचंद सिद्धेश्वर शिव मंदिर के पुजारी पंडित हरिओम शर्मा ने विधि विधान से प्रतिमाओं को स्थापित कराया। आयोजक मनीष वर्मा ने बताया कि तीन साल से वह गणेश चतुर्थी पर घर में भगवान गणेश की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा करा रहे है। उधर, थाना चरथावल में तैनात महिला आरक्षी श्वेता चौधरी ने गांव खांजापुर में घर में भगवान गणेश की परिवार संग स्थापना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरकाजी। गणेश चतुर्थी के मौके पर शनिवार को गणेश महोत्सव समिति द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ एक सप्ताह के लिए ठाकुरद्वारा में गणपति विग्रह मूर्ति स्थापित की गई। जहां पर विधि विधान के साथ पंडित अनुज शर्मा द्वारा मंत्रोच्चारण कर गणपति बप्पा की मूर्ति को स्थापित कराया गया। पीयूष राणा ने बताया कि इस वर्ष कोरोना संक्रमण के चलते कार्यक्रम सूक्ष्म रूप से मनाया जा रहा है। एक सप्ताह तक सुबह और शाम के समय आरती होगी। समिति संरक्षक भारत भूषण खुल्लर, अध्यक्ष अनिल गर्ग, पीयूष राणा, डा अमित त्यागी, विपिन वर्मा, गोल्डी राठी, वीरेंद्र सिंह, मणिकांत गोयल, डा ओपी गौतम, पंडित भानू शर्मा, मांगेराम, सुशील वर्मा, सुशील कर्णवाल, मनोज कर्णवाल, नीशू गोयल, नीशू कर्णवाल, लवी जिंदल, आनंद धीमान, रोहित गर्ग आदि मौजूद रहे।

चरथावल के गांव खांजापुर में घर में गणपति की प्रतिमा की सेल्फ के साथ आरक्षी श्वेता चौधरी

चरथावल के गांव खांजापुर में घर में गणपति की प्रतिमा की सेल्फ के साथ आरक्षी श्वेता चौधरी- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed