फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Verification of schools for examination centers completed, report sent

Muzaffarnagar News: परीक्षा केंद्रों के लिए स्कूलों का सत्यापन पूरा, भेजी रिपोर्ट

Sat, 02 Nov 2024 02:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Verification of schools for examination centers completed, report sent
मुजफ्फरनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा के केंद्रों के निर्धारण के लिए जिला स्तर पर विद्यालयों का सत्यापन कार्य हो गया है। तहसील स्तर पर गठित समितियों ने सत्यापन कार्य पूरा कर लिया गया है। डीआईओएस राजेश कुमार श्रीवास ने 285 कॉलेजों में उपलब्ध सुविधाओं की रिपोर्ट शासन को भेज दी है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र बनाए जाने के लिए तहसील स्तर पर गठित समितियां कॉलेजों का निरीक्षण लगभग एक माह से कर रही थी। पहले चरण में तहसील स्तर पर एसडीएम की अध्यक्षता में समितियां बनाई गई थी। इन समितियों ने विद्यालयों में कॉलेज की सुविधाओं को का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सीसीटीवी, प्रकाश व्यवस्था और मानक के अनुसार दूरी का आकलन कर कॉलेजों का भौतिक सत्यापन किया गया। समितियों द्वारा दी गई रिपोर्ट को डीआईओएस ने ऑनलाइन माध्यम से शासन को भेज दी है। शासन स्तर से अंतिम रूप से अब परीक्षा केंद्र तय किए जाएंगे। उसके बाद आपत्तियां लेकर परीक्षा केंद्र घटाएं बढ़ाएं जा सकते है। इसमें राजकीय, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन कॉलेज शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस राजेश कुमार श्रीवास ने बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र बनाए जाने को लेकर सत्यापन पूरा हो चुका है। सभी समितियों ने समय से सत्यापन कार्य पूरा कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की है। अब शासन स्तर से अब केंद्र तय किए जाएंगे। ॉ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed