फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Verification of land will be done by declaration lette

घोषणा पत्र से होगा जमीन का सत्यापन: डिप्टी सीसी

Sat, 27 Jun 2020 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Verification of land will be done by declaration lette
चरथावल क्षेत्र में टीम के साथ गन्ना सर्वे का मिलान करते सहारनपुर मंडल के डिप्टी सीसी डा.दिनेश्वर - फोटो : MUZAFFARNAGAR
घोषणा पत्र से होगा जमीन का सत्यापन : डिप्टी सीसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, चरथावल। सहारनपुर मंडल के गन्ना उपायुक्त डा. दिनेश्वर मिश्र ने टीम के साथ चरथावल क्षेत्र के चार गांवों में जाकर अभिलेखों से गन्ना सर्वे का मिलान किया। उन्होंने किसानों द्वारा दाखिल घोषणा पत्र से जमीन का सत्यापन करने के निर्देश पर्यवेक्षकों को दिए।

शनिवार को डिप्टी सीसी डा. दिनेश्वर मिश्र के साथ रोहाना समिति के एससीडीआई विनोद कुमार, देवबंद शुगर मिल के अधिकारी विपिन त्यागी, बीएस तोमर के साथ क्षेत्र में गन्ने के खेतों में पहुंचे। उन्होंने समिति पर्यवेक्षकों द्वारा किए गए सर्वे के रिकॉर्ड से मौके पर ईख के प्लाटों की जांच पड़ताल की। उन्होंने कहा कि किसानों को सर्वे के साथ घोषणा पत्र भरकर अनिवार्य रूप से देना होगा। पर्यवेक्षक घोषणा पत्र में दर्शाए गए गन्ने के रकबे और जमीन की जांच पड़ताल करेगा। डाटा गलत पाया गया, तो कार्रवाई होगी। चरथावल पूर्वी, बिरालसी, दूधली और कुटेसरा में अधिकारियों की टीम ने जांच पड़ताल की। एससीडीआई विनोद कुमार ने बताया कि इस बार मिल प्रबंधन गन्ना सर्वे में मनमानी नहीं कर पाएगा। सुपरवाइजर मशीन से किए जा रहे सर्वे का डाटा सीधे कंप्यूटर मे फीड करा रहे हैं। इस बार शुगर मिल पर कोई डाटा नहीं रहेगा। उधर, बिरालसी में किसान नेता अमरीश पुंडीर ने उप गन्ना आयुक्त के समक्ष कई मुद्दों को लेकर सुपरवाइजर पर आरोप लगाए। पर्यवेक्षक अनुज कुमार, अरुण कुमार और ओमपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed