फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Vehicular traffic stopped on the flyover

Muzaffarnagar News: फ्लाईओवर पर बंद किया वाहनों का आवागमन

Sun, 17 Sep 2023 01:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 17 Sep 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
Vehicular traffic stopped on the flyover
मुजफ्फरनगर। पानीपत-खटीमा हाईवे के तितावी और जागाहेड़ी फ्लाईओवर पर वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया है। तितावी में हाईवे वनवे हो जाने से हादसों का खतरा बढ़ रहा है। पहले भी यहां कई हादसे हो चुके हैं।
विज्ञापन

निर्माण कार्य के चलते बघरा बाईपास के जागाहेड़ी और तितावी फ्लाईओवर पर वाहन रोक दिए गए। कई वाहन चालक वापस पुराने हाईवे से गुजरे, जबकि दिनभर सर्विस रोड का भी सहारा लिया गया। तितावी में सर्विस रोड वनवे होने के कारण यहां हादसों का खतरा है। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत पिछले दिनों हो चुकी है। इसके अलावा दुपहिया वाहन चालक आए दिन तितावी में हादसों का शिकार हो रहे हैं। यहां निर्माण कार्य आधा-अधूरा है। नाला निर्माण की धीमी गति भी मुसीबत बन रही है।
विज्ञापन

- रात में लग जाता है जाम
तितावी में नाला निर्माण चल रहा है। रात में यहां काम किया जाता है। हाईवे वनवे होने के चलते यहां जाम की स्थिति बन जाती है। लंबा जाम लग जाने के चलते पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- क्या कहते हैं ग्रामीण
अमीनगर निवासी सतेंद्र कुमार, तितावी निवासी सहदेव, नसीरपुर निवासी अनु का कहना है कि कार्य को जल्दी से जल्दी पूरा किया जाना चाहिए। तितावी क्षेत्र में सबसे ज्यादा हादसे हो रहे हैं। दुपहिया वाहन चालकों का निकलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed