{"_id":"644a619b5299d823e900bd57","slug":"vehicles-running-on-gangnahar-track-to-save-toll-tax-muzaffarnagar-news-c-14-1-203633-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: टोल टैक्स बचाने के लिए गंगनहर पटरी पर दौड़ रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: टोल टैक्स बचाने के लिए गंगनहर पटरी पर दौड़ रहे वाहन
विज्ञापन
पटरी पर भारी वाहन रोकने के लिए लगाया हाइट गेज
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली (मुजफ्फरनगर)। मेरठ के सिवाया में टोल बचाने के चक्कर में गंगनहर पटरी पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है। जिस कारण इस मार्ग पर हादसे हो रहे हैं। पाल गांव के एक ही परिवार के तीन लोगों की हादसे में मौत के बाद अब पटरी पर भारी वाहन रोकने के लिए रेलवे पुल के निकट दोबारा से हाइट गेज को लगाया गया है।
दिल्ली से हरिद्वार की ओर जाने वाले चौपहिया वाहन सवार टोल टैक्स बचाने के लिए गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग से हरिद्वार की ओर आवागन करते हैं। यह मार्ग वनवे है। एक ओर गंगनहर और दूसरी ओर घने पेड़ और झाडि़यां हैं। गंगनहर पटरी मार्ग पर नहर की साइड ईंटों की रेलिंग लगाई गई है। यह रेलिंग कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त और कई जगह से सड़क भी टूटी हुई है। इस कारण इस मार्ग पर चलना खतरनाक हो गया है। इस कारण हादसों में लगातार वृद्धि हो रही है। इसी कारण कई वाहन सवार गंगनहर में गिर चुके हैं। करीब तीन माह पूर्व गंगनहर पटरी पर दूधली गांव के सामने गांव सलावा निवासी बाइक सवार पिता-पुत्र की भी मौत हो गई थी।
दूधली ग्राम प्रधान सुनील कुमार का कहना है कि ग्रामीणों के खेत पटरी मार्ग के निकट पड़ते हैं। ग्रामीणों को जान जोखिम में डाल कर अपने खेतों पर जाना पड़ता है। वाहनों के दबाव के कारण ग्रामीणों को हर समय हादसे का डर सताता रहता है।
विज्ञापन
गांव सठेड़ी निवासी सचिन आर्य का कहना है कि इस मार्ग पर बाइक और कारों का आवागन रहता था। जब से कई स्थानों से हाइट गेज को हटाया गया है, तब से मार्ग पर भारी वाहनों का आवागन भी होने लगा है। खतौली क्षेत्र में रेलवे पुल नीचा होने के कारण हाइट गेज लगाया गया है। जिसे नीचे गिरा दिया गया था। एक ही परिवार तीन लोगों की हादसे में मौत होने के बाद हाइट गेज को लगाया गया है।
गांव बुआड़ा खुर्द निवासी रमेश भाटी का कहना है कि पटरी मार्ग पर बडे़ वाहनों का आवागन प्रतिबंधित होना चाहए। इस मार्ग के निकट पड़ने वाले गांव के लोग इसी मार्ग से आवागमन करते हैं।
हादसों का सबब बन गया बिजली का खंभा
गंगनहर पटरी मार्ग के बीच में खड़ा हाईटेंशन बिजली लाइन का खंभा हादसों का सबब बना हुआ है। यह खंभा मार्ग के बीचोंबीच है। यह स्थान एक्सीडेंट प्वाइंट बन गया है। तीव्र गति से आने वाले वाहन यहां पहुंचते ही धोखा खा जाते हैं। इस कारण यहां पर हादसे बढ़ गए है। इस स्थान पर हुए हादसों में कई लोग अपनी जान गवां चुके है।
बैरिकेडिंग की जरूरत
गंगनहर पटरी मार्ग को बुढ़ाना मार्ग, जीटी रोड तथा जानसठ मार्ग क्रास करते हैं। इन प्वाइंटों पर अधिकतर हादसे हो रहे हैं। इन स्थानों पर पुलिस पिकेट को भी तैनात किया गया है। इन प्वाइंटों पर पुलिस ने बैरिकेडिंग नहीं लगाई है। वाहन सवार जल्दबाजी में निकलने के कारण हादसे का शिकार हो जाते है।