{"_id":"6431764a7942846e2909f876","slug":"various-diseases-will-be-treated-with-cow-therapy-muzaffarnagar-news-c-14-1-183906-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: काऊ थेरेपी से किया जाएगा विभिन्न बीमारियों का इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: काऊ थेरेपी से किया जाएगा विभिन्न बीमारियों का इलाज
विज्ञापन
राज्यमंत्री सुनील भराला ने नगवा कुटी में पंचगव्य चिकित्सालय का उद्घाटन किया
संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। राज्यमंत्री सुनील भराला ने नगवा कुटी में पंचगव्य चिकित्सालय का उद्घाटन किया। इस चिकित्सालय में काऊ थेरेपी से विभिन्न बीमारियों का इलाज किया जाएगा। राज्यमंत्री ने कहा कि इन पद्धतियों के माध्यम से ही हम स्वस्थ भारत की परिकल्पना पूरी कर सकेंगे।
राज्यमंत्री सुनील भराला शनिवार को गीताराम गुरूकुल महाविद्यालय नगवा कुटी पहुंचे। उन्होंने काऊ थेरेपी से पंचगव्य चिकित्सालय और गायत्री धर्मार्थ औषधालय का उद्घाटन किया। कहा कि इस समय मानव जीवन पर गहराए स्वास्थ्य संकट से बचने के लिए गामाता के द्रव्य से और उनकी सेवा थेरेपी से अदभुत लाभ प्राप्त किया जा सकता है।
महाविद्यालय के स्वामी रविन्द्र प्रताप ने बताया कि स्वस्थ जीवन जीने की कला का मार्गदर्शन भी प्राप्त हो रहा है। यज्ञोथेरेपी, मंत्र चिकित्सा, जड़ी-बूटी चिकित्सा, प्राकृतिक योग, प्राणायाम और गो सेवा थेरेपी जैसी निर्दोष पद्धतियों के माध्यम से ही हम स्वस्थ भारत की परिकल्पना को पूरा कर सकते हैं। इस मौके पर डॉ आदेश सिंह, मुकेश शर्मा, संजीव राणा वीरेन्द्र, बृजपाल व रविन्द्र आदि मौजूद रहे।