फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Valuables stolen from tubewells of 20 farmers

Muzaffarnagar News: 20 किसानों के ट्यूबवेल से कीमती सामान चोरी

Wed, 03 Sep 2025 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Valuables stolen from tubewells of 20 farmers
बुढ़ाना। फुगाना थाना क्षेत्र के गांव खरड़ में चोरों ने किसानों की ट्यूबवेल के ताले तोड़कर बिजली का सामान और खेती के उपकरण चुरा लिए। रिपोर्ट दर्ज न करने से किसानों में रोष है। सोमवार रात बदमाशों ने खरड़ निवासी रालोद नेता अमित मलिक, मंडी समिति के सेवानिवृत डिप्टी डायरेक्टर नरेंद्र सिंह मलिक, बलजोर, बलबीर, कलीराम, सुनिल, धर्मपाल, नरेंद्र, परविंद्र, सतेंद्र, यशपाल, वेदपाल, ओमसिंह, विशाल, नरेश व गुरुदयाल सिंह की ट्यूबवेल के ताले तोड़कर केबिल, स्टार्टर, ऑपरेटर व कृषि उपकरण आदि चुरा लिए। किसानों ने बताया कि एक ट्यूबवैल पर 15 से 20 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। एक सप्ताह पहले भी उनके ट्यूबवेल पर चोरी हुई थी, जिसकी तहरीर फुगाना पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। संवाद
विज्ञापन

रामराज क्षेत्र के गांव हाशमपुर किसान सुभाष चंद्र शर्मा, खान मोहम्मद , चतरपाल, मेहरबान ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि सोमवार रात चोरों ने उनके खेतों पर बने हुए चार टयूबवेलों के कमरे के ताले तोड़कर केबल, कटआउट, स्टार्टर, ऑपरेटर समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। चोरी की जानकारी उस समय लगी जब सुबह किसान अपने खेतों पर पहुंचे। किसानों का कहना है कि ट्यूबवेलों में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही है जिस कारण पुलिस के प्रति रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed