फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   valmiki jayanti par shobhayatra

वाल्मीकि जयंती पर शोभायात्रा

Mon, 17 Oct 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 17 Oct 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
valmiki jayanti par shobhayatra
महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा का उद्घाटन करते भाजपा नगराध्यक्ष प्रशांत देशवाल। - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर के खतौली में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर नगर में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बैंड बाजे तथा धार्मिक झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। मोहल्ला देवीदास स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर से भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस जयंती कमेटी बोर्ड की ओर से निकाली गई शोभायात्रा का उद्घाटन भाजपा नगराध्यक्ष प्रशांत देशवाल ने किया। नगर में अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन


मौके पर ढ़ाकन चौक, बड़ा बाजार, इंदिरा मूर्ति, जीटी रोड, जानसठ तिराहा, पैंठ रोड होते हुए महर्षि वाल्मीकि मंदिर पहुंच कर संपन्न हुई। शोभायात्रा में कमेटी बोर्ड अध्यक्ष सुधीर कुमार, महासचिव कृष्ण कन्हैया एडवोकेट, विपिन कुमार, राजू सभासद, ब्रह्म सिंह प्रधान, प्रकाशचंद, हरनंद, संदीप कुमार, राजेश, पपलेश, महेंद्र, संतलाल, शंकर, विपिन, सचिन, मोनू, अंकुर, सावन, कुलदीप, राजपाल, अजय प्रताप, शनि, दिनेश आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन

जयंती मनाई

खतौली में विहिप कार्यकर्ताओं ने जीटी रोड स्थित रविदास मंदिर पर वाल्मीकि जयंती मनाई। इस दौरान विहिप प्रांत सहमंत्री डॉ. चंद्रमोहन शर्मा ने कहा कि वाल्मीकि ने रामायण के रूप में विश्व को एक ऐसा अमूल्य रत्न दिया है, जो विश्व की समस्त समस्याओं का निराकरण करने में समर्थ है। जयपाल सिंह, प्रवीण गुप्ता, डॉ. सहेंद्र पाल, आतिश गुप्ता, अंकुर तायल, विकास, विनोद, डॉ. आजाद, क्रांति सिंह यादव, तीर्थराज आदि मौजूद थे। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीरापुर में रामायण के रचियता संत शिरोमणि महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कस्बे में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ मुजफ्फरनगर विधायक कपिलदेव अग्रवाल ने किया। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से समाज का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम राम को भगवान की श्रेणी में पहुंचाने वाले महर्षि वाल्मीकि ही थे। अत: महर्षि वाल्मीकि भी भगवान की श्रेणी में ही आते हैं।


शोभायात्रा में महर्षि वाल्मीकि जी, मां काली तांडव नृत्य, भगवान शिव पार्वती, मां शेरावाली, राधा-कृष्ण, माता वैष्णोंदेवी, भारत माता, हनुमान की सुंदर झांकियों ने दर्शकों का मनमोह लिया। पवन झा, शिवम चंचल, सुनील चंचल, रिंकी झा, अंकित जैनवाल, सवित शील, अमित झा, सोनू शील, कल्लूराम, कालू हांडा, पारस, नंद किशोर, सुधीर भारती, संदीप, अंकित आदि व्यवस्था बनाने में सक्रिय रहे।  उधर, विधायक के साथ अमित अहलावत, भाजपा नगर अध्यक्ष प्रदुम्न शर्मा, धर्म सिंह कपासिया, अशोक सैनी, सागर वाल्मीकि, मनोज भद्रकाशी, सचिन ठाकुर, सतीश, अमित शामिल आदि थे। शोभायात्र से पूर्व मंदिर में अखंड रामायण पाठ संपन्न हुआ। शोभा यात्रा निकाली गई। कई स्थानों पर लोगों ने शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed